महिला को बन्धक बनाकर दुष्कर्म करने वाले ने धमकी दी है कि जुबान खोली तो 35 टुकड़े कर दूंगा, पुलिस जांच में जुटी


यूपी सरकार के दावो को धता बताते हुए लगभग प्रतिदिन महिला के शारीरिक शोषण की खबरे सामने आ रही है।ताजा मामला प्रदेश के आगरा का है एक युवक ने तलाकशुदा महिला का हमदर्द बनकर उसे बंधक बनाया और दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात भी करा दिया। इसी बीच पीड़िता ने एक पुत्री को भी जन्म दिया।अब आरोपी फोटो, वीडियो वायरल करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
मामला ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि आठ साल पहले इसका पति से तलाक हो चुका है। इसके बाद थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द्र शर्मा पुत्र संतोष शर्मा से उसकी मुलाकात तीन साल पूर्व हुई थी। इसके बाद वह घर पर आने लगा। सन 2019 में एक दिन वह रात के समय घर में घुस आया। 
उसके ही घर में उसे बंधक बना लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मरा हुआ समझकर सुबह भाग गया। होश आने पर वह संभली और थाने जाने की कोशिश की। इस पर आरोपी ने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया। 
इसके बाद आरोपी दो बार उसका गर्भपात भी करा चुका है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी लगातार दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी तेजाब डालने और श्रद्धा हत्याकांड की तरह 35 टुकड़े करने की धमकी दे रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त