गोमती के तट पर सद्भावना पुल से शाही पुल तक बन रहे घाट का निरीक्षण कर मंत्री ने जानें क्या दिया निर्देश



जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द यादव पर्यटन विभाग द्वारा विसर्जन घाट एवं सद्भावना पुल से शाही पुल के बीच में बन रहे घाटों का एवं सौंदरीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उक्त कार्य को कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड ) द्वारा कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव जी ने मौके पर मौजूद कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर शैलेन्द्र सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो इस पर विशेष ध्यान होना चाहिए। घाट पर स्नान करने वालों के लिए एक चेंजिंग रूम का निर्माण हो साथ ही साथ घाट से लेकर नवदुर्गा मंदिर तक सौंदरीकरण करने का निर्देश दिया।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने कहा कि सौंदरीकरण करने के लिए पैसे की कमी नहीं आएगी। यदि पैसा कम पड़ेगा तो और पैसे की व्यवस्था की जाएगी। इस घाट के निर्माण से जनपद को पर्यटन की दृष्टि से लाभ मिलेगा। इस घाट के निर्माण मे लगभग 8 करोड़ रूपया खर्च होगा।
निरीक्षण के समय प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन अग्रवाल, यूपीपीसीएल के अवर अभियंता  विनय वर्मा, प्रतिनिधि अजय सिंह, राज्य मंत्री की मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, सभासद नंदलाल यादव, पीयूष सिंह, सचिन पांडे आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का हुआ अंतिम प्रकाशन