भाजपा ने बदले कई जिलो के प्रभारी जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अब 2024 के चुनाव के लिए तैयारी कर रही है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई और कई जिलों के पदाधिकारी बदले गए हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों में भी प्रभारी बदले गए हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।
आगरा महानगर धर्मेंद्र सिंह, आगरा जिला अमित बाल्मिकी, मथुरा महानगर/जिला अशोक कटारिया, फिरोजाबाद महानगर/जिला ब्रजबहादुर एटा, हर्षवर्धन शर्मा अलीगढ़, जिला मानवेंद्र सिंह लोधी अलीगढ़ महानगर, श्रीचंद्र शर्मा एमएलसी, हाथरस डी पी भारती, मैनपुरी अनिल चौधरी कासगंज, पूनम बजाज बरेली, महानगर मोहित बेनीवाल, बरेली जिला देवेंद्र चौधरी, आवला दोदराम कुशवाहा, शाहजहांपुर महानगर जिला सुरेश राणा, पीलीभीत गुलशन आनंद और बदायूं जिला प्रभार दिनेश कुमार शर्मा को नियुक्त किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त