डॉ.राजकुमार बने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर,मिल रही बधाइयां


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलानुशासक (चीफ प्राक्टर) पद पर इंजीनियरिंग संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजकुमार को नामित किया गया है। यह नियुक्ति पत्र निर्गत तिथि से एक वर्ष के लिए होगी। इस आशय का पत्र कुलसचिव कार्यालय से जारी किया गया है। इसके पूर्व इस पद पर भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रो. संतोष कुमार थे। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद डॉ. राजकुमार को बनाया गया है। डॉ. राजकुमार इसके पूर्व चीफ वार्डेन, मीडिया प्रभारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी का भी प्रभार उनके पास है। विश्वविद्यालय के कार्य परिषद और विद्या परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं। बच्चों के उत्थान के विश्वविद्यालय से सटे गांव के बच्चों के लिए वह निःशुल्क प्रेरणा कोचिंग भी चलाते है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं हो। वह विश्वविद्यालय में 2004 से सेवारत हैं। डा. राजकुमार के चीफ प्राक्टर बनने पर प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. राजेश शर्मा, प्रो. सौरभ पाल, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. संजीव गंगवार, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर आदि शिक्षकों ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

*जनपद में साइबर क्राइम सेल/थाना जनपद जौनपुर व थानों की साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 125 गुमशुदा मोबाइल (कीमत करीब बीस लाख रूपये) अब तक कुल 1640 मोबाइल (कीमत करीब 3 करोड़ 28 लाख रुपया) को बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द-*