सड़क दुर्घटनाओ में एक महिला सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिजनो में कोहराम पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


जौनपुर। जिले में दो अलग-अलग दुर्घटनाओ में महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सरायख्वाजा व सुजानगंज थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पहली घटना सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रोड़ स्थित जपटापुर बाजार में हुई। रविवार की सुबह बाजार निवासी चंद्रकला जायसवाल (50) व उसका बेटा राजेश उर्फ राज (13) घर से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर की तरफ से जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने दोनों को टक्कर मार दी। आस-पास के लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक स्कॉर्पियो मौके से फरार हो गया। 
घायल मां बेटा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की शादी शाहगंज बाजार में अमित जायसवाल से हुई थी। वह अपने मायके जपटापुर में नेवासा पर रहती थी। पिता राधेश्याम की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई है। मृतका के चचेरे भाई संदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। 
दूसरी घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र के कुरावां गांव निवासी अभिषेक पटेल (28) शनिवार की देर रात को सुजानगंज से बाइक से घर जा रहा था। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद गांव के समीप ही लगे बिजली के खंभे के पास उसका शव मिला। पुलिस खंभे से टकराकर घायल होकर मृत होने की संभावना व्यक्त कर रही है, जबकि मृतक के भाई अभिमन्यु पटेल ने मौत को संदिग्ध बताया है। 
सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह खुद के डीजे का संचालन करके घर का खर्चा चलाता था। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा किया जाएगा। उसके अनुसार कार्यवाही भी की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

नौ फर्जी पत्रकार गिरफ्तार पुलिस विभाग के अधिकारी ने पूरे प्रदेश के जिलो में अभियान चलाने का दिया निर्देश