हिन्दू इन्टर कालेज के संस्थापक स्व यमुना प्रसाद गुप्त थे महामानव - राधेश्याम पाण्डेय



मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)  मुंगराबादशाहपुर कस्बा में स्थित हिन्दू इंटर कालेज के परिसर में कालेज के संस्थापक यमुना प्रसाद गुप्त  की 125वीं जयंती गुरुवार को संस्थापक परिवार के तत्वावधान में मनायी गयी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पायलट अधिकारी राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि कालेज के संस्थापक स्व यमुना प्रसाद गुप्त ने पच्चीस वर्ष की उम्र में ब्रिटिश हुकूमत में इतना बड़ा विद्यालय खड़ा करना जो साहस दिखाया था वह कोई मामूली बात नहीं थी। उनके पद्चिन्हों पर चलना व उनके आदर्शो का अनुसरण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी जजसिंह अन्ना ने कहा कि अंग्रेजी हूकूमत के समय में विद्यालय की स्थापना करना बहुत कठिन काम रहा होगा लेकिन प्रतिकूल परिस्थिति में भी विद्यालय की स्थापना कर संस्थापक ने निश्चचय ही सराहनीय कार्य किया है। ऐसे महा मानव के सपनों को पूरा करने के लिए हम हर लड़ाई लड़ने को तैयार हूं। लक्ष्मी बाई बिग्रेड के अध्यक्ष मंजीत कौर ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आजादी के पहले सन 1923 में स्थापित इस विद्यालय का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। जबकि बाद में स्थापित शिक्षण संस्थानों का तेजी से विकास हुआ है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सालिक राम पटेल ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक स्व यमुना प्रसाद गुप्त उस समय में अगर चाहते तो जो धन विद्यालय के निर्माण में लगाये उससे अपना व्यापार भी बढ़ा सकते थे। लेकिन उनकी सोच ऊंची थी इसलिए उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के शिक्षा मन्दिर की स्थापना की थी। पूरे कार्यक्रम का संचालन राजीव जायसवाल ने किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने विद्यालय परिसर में स्थित संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की संयोजक व पत्रकार बृजेश कुमार गुप्त ने स्वागत भाषण किया। सह संयोजक पत्रकार शुभम कुमार गुप्त ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंचल कुमार गुप्ता, सीता राम पटेल, लालबहादुर पाल,धर्मराज पटेल, आरके शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी, राकेश मौर्य, राजेश माली, सभासद दीपू मोदनवाल व संजय साहू सनोज, बाबूराम पटेल,एलबीपाल, पूर्व प्रधान दयाराम सरोज, प्रधानपति छोटे लाल बिंद ,राकेश कुमार गुप्त, शिव कुमार लल्ला,विक्की मोदनवाल,त्रिपुरारी शंकर पटेल, राम सूरत पटेल संदीप शर्मा,डाँ धरम सिंह  आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त