कौशल - यशवंत के बीच चल रही मुकदमें की जंग में यशवंत के उपर एक मुकदमा और हुआ दर्ज


जौनपुर। तहसील मड़ियाहूँ स्थित ग्राम कनावां के पत्रकार कौशल पान्डेय और उनके विरोधियों के बीच मुकदमे बाजी का एक आनोखा खेल चल रहा है। इसका परिणाम तो मुकदमे बाज जानें कौशल के विरोधी यशवंत दुबे आदि पुलिस और थाने के जरिए कौशल को अपराधी बनाने में जुटे है तो कौशल न्यायालय के जरिए यशवंत आदि को मुजरिम बनाने में जुटे हुए है। इस जंग में जीत किसकी होगी यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन जनमत इस दोनो के विनाश का कारण मान रहा है।
यहां बता दे कि यशवंत दुबे आदि के खिलाफ कौशल पान्डेय पत्रकार ने जौनपुर दीवानी न्यायालय के सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक की कोर्ट में यशवंत दुबे एवं उनके सहयोगी सुनील कुमार मिश्रा, दुर्गा पांडे, सनी तिवारी, कृपा शंकर दुबे, नीरज दुबे के विरुद्ध एक परिवाद दाखिल किया जिसमें मजिस्ट्रेट ने प्रथम दृष्टया अपराध पर संज्ञान ले लिया है  और न्यायालय द्वारा आदेश भी पारित किया गया की 02 मार् 24 को न्यायालय में वादी कौशल पांडे अपना बयान दर्ज कराया जाए। बयान दर्ज होने के बाद सभी अभियुक्तो पर कारित अपराध के तहत कार्रवाई होगी।
यहां यह भी बता दे कि कौशल के विपक्षी गण यशवंत दुबे आदि भी लगातार क्षेत्र के थाना पुलिस का सहारा लेते हुए मुकदमे दर्ज करा रहे है। हलांकि पुलिस भी विवेचना कर रही है। इस तरह दोनो ओर से वार प्रतिवार का यह खेल कब तक चलेगा यह तो कहना कठिन है लेकिन यह दोनो के विकास में बाधक बन सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लेखपाल समेत सात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

**"गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती के 461वें बलिदान दिवस पर जोरदार मांगें: जाति प्रमाण पत्र, प्रतिमा स्थापना और आरक्षण की माँग"**

चिकित्सक दिवस पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा चिकित्सक को सम्मानित किया गया