उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह को मिला नारी रत्न का सम्मान, मिल रही है बधाई


जौनपुर। दिल्ली में आयोजित नारी रत्न सम्मान कार्यक्रम में जनपद जौनपुर में समाज के अन्दर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिँह को सम्मानित किया गया है।। उर्वशी सिंह ने बताया कि आज यह सम्मान पाकर बहुत गौरव महसूस कर रही है। बताते चलें कि उर्वशी ने किन्नर समाज को मुख्य धारा से जोड़ कर एक नई पहल किया है। उनके अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहीं हैं। अपने अलग तरह के कार्यो के लिए समाज में एक अलग पहचान बना ली है। मौजूदा समय में महिला थाना मे कार्यरत है जहां पर उन्होंने अभी कुछ दिन पहले एक विधवा महिला की शादी उसी थाने में कराया, उर्वशी सिँह ने कोरोना काल मे निरंतर लोगों की मदद करती रही,मौजूदा समय में डेंगू बीमारी में भी सक्रिय रही। जब भी किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे रात दिन एक कर अपने व अपने टीम के स्तर से कार्य करके लोगों की हमेशा मदद करती रहती है। उर्वशी सिँह समय समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती है।महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही है।
पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे  और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले दिल्ली, वाराणसी लखनऊ शहर के अलांवा बहुत सारे जगहों पर  सम्मानित किया जा चुका हैं  |उर्वशी सिंह ने कहा कि आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग ही तस्वीर दिखेगी।उर्वशी सिंह को एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर ट्रस्ट परिवार ने बधाई देकर स्वागत किया!

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त