महाशिवरात्रि के पावन पर महाशिवरात्रि कांवरिया संघ द्वारा निकाली गई शिव बारात एवं भव्य शोभायात्रा


शाहगंज (जौनपुर) ।महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर इस वर्ष भी श्री महाशिवरात्रि कांवरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात एवं शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा से से उठाया गया।
 महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर महाशिवरात्रि कावरिया संघ के तत्वाधान में शिव बारात एवं भब्य शोभायात्रा नगर के पक्का पोखरा श्री काली चौरा मंदिर से स्थानीय कलाकारों द्वारा मसान होली, ध्वज, घोड़ो, भांगड़ा, आतिशबाजी कलाकारी,अघोरी, भगवान शंकर एवं कावर के सहित गुरुवार की शाम सात बजे निकलकर पुराना चौक,मानस मंदिर,   शाहपंजा, संगत जी,चूड़ी मोहल्ला,बांकेलाल चौराहा, रामलीला भवन,कोतवाली रोड,कलेक्टरगंज,श्रीरामपुर रोड होते हुए जेसीज चौक,अयोध्या मार्ग,चिरैया मोड़ होते हुए बेलवाई के लिए प्रस्थान किया।जहां लोगों ने शुक्रवार को प्रातः चार बजे बाबा भुवनेश्वर नाथ महादेव सिद्ध पीठ शंकर धाम बिलवाई में जाकर जलाभिषेक कर उक्त शोभायात्रा एवं शिव बारात का समापन किया।उक्त शोभायात्रा में कृष्ण कुमार अग्रहरी संस्था के अध्यक्ष सहित दिनेश कुमार मोदनवाल,रामकुमार अग्रहरि,मनोज कुमार जायसवाल पत्रकार,बसंत लाल जायसवाल उर्फ सोनू, अशोक कुमार मोदनवाल उर्फ बाबा,राममिलन गौड़, शिव भोला जायसवाल,गंगाराम केसरवानी,भारत साहू, ब्रजनाथ मोदनवाल,शिव शंकर जायसवाल, दिनेश कुमार गुप्ता,शिवपूजन मोदनवाल,अक्षत अग्रहरी,बृजेश अग्रहरी, राहुल अग्रहरि अन्ना, पन्नालाल सेठ, शिवकुमार शर्मा बाबू,प्रज्ञेश मोदनवाल,नीरज अग्रहरि,ओमप्रकाश देवोवंशी,विनय कुमार मोदनवाल, बजरंगी ठठेरा,अमरनाथ शर्मा,चंदन अग्रहरि पत्रकार, चंद्रशेखर,आलोक कुमार अग्रहरी,मुन्ना लाल अग्रहरि सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा में भब्यता प्रदान किया एवं प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण के भागी बने।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 12 मछलीशहर मे एक पर्चा हुआ निरस्त