घर से फुटबॉल खेलने निकले आजमगढ़ के युवक की लाश मिली जौनपुर में पेड़ से लटकती मिली, परिवार में कोहराम

जौनपुर। आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुधरपुर गांव निवासी युवक का शव बीती रात जौनपुर जिले के खेतासराय थाना अंतर्गत भदेला गांव में आम के पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम में युवक घर से फुटबाल खेलने जाने की बात कह कर निकला था। 
सुधरपुर गांव निवासी रामसुंदर बिंद (18) मंगलवार को अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रहा था। शाम चार बजे के लगभग वह परिजनों से फुटबॉल खेलने जाने की बात कह कर निकला। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और वे रामसुंदर की खोजबीन में जुट गए। रात लगभग नौ बजे रामसुंदर का शव परिजनों ने जौनपुर जिले के खेतासराय थानांतर्गत भदेला गांव के सिवान में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया।
परिजन आनन-फानन में उसे पेड़ से उतार कर फुलेश बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर दीदारगंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाई व तीन बहनों में पांचवें नंबर पर और आईटीआई का छात्र था।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई