वंदेभारत ट्रेन पर पथराव, चार कोच हुए क्षतिग्रस्त, जीआरपी छानबीन में जुटी

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से सोमवार की रात वाशिंग लाइन जाते समय फुलवरिया के पास 22416 वंदे भारत एक्सप्रेस पर तीन लड़कों ने पथराव कर दिया। इस दौरान वंदे भारत के चार कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कैंट आरपीएफ ने तीन अज्ञात के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है। मंगलवार की सुबह आसपास क्षेत्रों में आरपीएफ की टीम ने चेकिंग अभियान भी चलाया।
ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत अपने निर्धारित समय रात लगभग 11 बजे कैंट स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों के उतरने के बाद ट्रेन के लिए लोहता साइड वाशिंग लाइन की ओर रवाना हुई। फुलवरिया के पास ट्रेन पहुंची थी कि अचानक ट्रेन पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। देखते ही देखते तीन से चार कोच के शीशे चकनाचूर हो गए। 
वंदे भारत के पायलट और गार्ड ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। सीनियर डीएमई समेत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त शीशे की मरम्मत की। वहीं, पायलट ने रेलवे सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ में बताया कि ट्रैक से गुजरे समय तीन लड़के रात में देखे गए थे। जीआरपी, आरपीएफ ने रात में ही छानबीन की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य आरोपों में आरपीएफ कैंट पोस्ट ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*