लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के प्रचार कर रहे इस विधायक की गाड़ी पर हुआ पथराव, एफआईआर दर्ज, आरोपी पुलिस हिरासत में



जौनपुर। लोकसभा चुनाव का प्रचार करने आए मछलीशहर सुरक्षित से सपा प्रत्याशी के पिता एवं केराकत विधायक के वाहन पर एक असंतुष्ट युवक ने पथराव कर दिया। घटना बीते गुरुवार शाम की है। घटना रामपुर कला गांव में नुक्कड़ सभा के दौरान हुई। वाहन का शीशा टूटने के बाद आरोपी को सपा प्रत्याशी के प्रचार में विधायक के साथ चल रहे लोगों ने मौके से पकड़ लिया। दैहिक समीक्षा के बाद पुलिस को सौंप दिया। चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
उक्त गांव में गुरुवार की शाम पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव के घर पर सपा प्रत्याशी के पिता एवं केराकत के विधायक तूफानी सरोज नुक्कड़ सभा कर रहे थे। लोगों का कहना है कि उनके संबोधन से नाराज होकर युवक लालबहादुर यादव ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए शिशा तोड़ दिया। 
चालक द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में गांव के ही लवकुश, राजबहादुर और फूलचंद्र के उकसाने पर लालबहादुर द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ का कहना है कि उक्त प्रकरण में एन सी आर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक पुलिस हिरासत में है। घटना की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त