शोसल मीडिया पर गाली बकने वाले तथाकथित पत्रकार पर हुआ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोर्टल का संचालन करने वाले तथाकथित पत्रकार के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि तथाकथित पत्रकार सोशल मीडिया पर अधिकारियों को गाली दे रहा है। राजनैतिक दलों पर अभद्र टिप्पड़ी कर रहा है। इतना ही नही रंगदारी की भी मांग रहा है। जिसे संज्ञान में लेकर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने तथाकथित पत्रकार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।शहर कोतवाली में दर्ज हुए मुकदमें तथाकथित पत्रकार राजीव तलवार को नामजद किया गया है।
इतना ही नहीं राजनैतिक दलों सपा, भाजपा व कांग्रेस पर भी अभद्र टिप्पणी कर रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के माध्यम से यह तथाकथित पत्रकार लोगों से एक-एक हजार रुपये गुंडा टैक्स/ रंगदारी भी मांग रहा है। शहर कोतवाल की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
कोतवाल ने बताया कि अभी मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। विदित हो कि राजेश तलवार ने लोकसभा चुनाव के लिए बतौर निर्दलीय नामांकन भी दाखिल किया था, जो रद्द हो गया। वहीं पूर्व में भी वह लोकसभा, विधान सभा व नगर पालिका का भी चुनाव लड़ चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश