जौनपुर नगर में फिर चेन स्नैचिंग की घटना आई सामने



               
जौनपुर।शहर में चेन चोरी करने वाली महिलाओं का एक गिरोह सक्रिय है जो ई- रिक्शा में महिलाओं की चेन पर कर उड़ जा रही है। आजमगढ़ के मेहनाजपुर गांव की मधु सिंह के साथ भी शुक्रवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट गेट के सामने चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मधु सिंह अपनी दीदी के साथ जमीनी विवाद के संबंध में कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के पास समस्या लेकर आई थीं।
        मधु ने बताया कि वह मेहनाजपुर से सिपाह तक आईं। वहां से ई दिक्शा में सवार होकर कचहरी गेट की तरफ जा रही थीं। रिक्शे में उनके साथ दो अन्य महिलाएं भी सवार थीं। कचहरी गेट पर उतरने के बाद जब उन्होंने अपनी दीदी को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला, तब उन्हें पता चला कि उनके गले में पहनी सोने की चेन गायब है। 
       पीड़िता ने कलेक्ट्री गेट के सामने हुई इस घटना की शिकायत् थाने में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी प्रकार एक घटना  नगर के ताड़तला मोहल्ला निवासी एक महिला की सोने की कीमती सोने की चेन ई रिक्शा में महिलाओं ने काट लिया।
      इस बारे में पीड़ित महिला ने एक सप्ताह पहले पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने का आग्रह किया तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी न कोई कार्यवाही की गयी। जिस ई रिक्शा में घटना हुई उसके चालक को पुलिस ने पकड़ा और शाम को छोड़ दिया। जब पीड़ित महिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर लिखित रूप से प्रकरण के बारे में बताया तो   एफआईआर दर्ज किया गया। उक्त मोहल्ले की गीता देवी पत्नी मोहन लाल सेठ 17 अप्रैल को सदभावना पुल के पास काम से गयी थी, वहां पर ई रिक्शा से अपनी पुत्री के साथ लौटने लगी इसी दौरान कई महिलायें व किशोरियां भी उसमें जबरन सवार हो गयी। कुछ देर बाद महिलाओं ने पैर कुचलना शुरू कर दिया जब वह नीचे झुककर देखने लगी तो महिलाओं ने उनका करीब 20 ग्राम का दो लाख की सोने की चेन और लाकेट पार कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हे चेन चोरी होने का पता लगा तो पुलिस को तहरीर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

*घड़ी में 7:00 बजते ही यूपी में बजेंगे सायरन, छा जाएगा अंधेरा.....*

*मौसम का दिखा महातांडव! आकाशीय बिजली गिरने से हुई महिला की दर्दनाक मौत ...*

*पीएम किसान योजना के तहत 5 मई से लेकर 31मई तक आयोजित किए जाएंगे कैंप*