राष्ट्रवादी नौजवान सभा के सदस्यता अभियान में उमड़ा उत्साह – नवीन सिंह



जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के मोलानापुर गांव में मंगलवार को राष्ट्रवादी नौजवान सभा के तत्वावधान में सदस्यता अभियान चलाया गया। सोनू मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी नौजवान सभा के नेक विचारों से प्रेरित होकर लोग बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्साह, समर्पण, निष्ठा और अनुशासन के साथ चल रहा यह सदस्यता अभियान संगठन को नई दिशा दे रहा है।

नवीन सिंह ने आगे कहा कि संगठन केवल सदस्यता तक सीमित नहीं है, बल्कि वृक्षारोपण जैसे सामाजिक व पर्यावरणीय कार्यों पर भी निरंतर ध्यान दे रहा है। उन्होंने जोर दिया कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सुरक्षा दोनों आवश्यक हैं, और संगठन इन दोनों मोर्चों पर सक्रिय है। 

कार्यक्रम का संचालन प्रमोद ने किया। इस मौके पर डॉ. अब्बासी, अब्दुल्ला तिवारी, सुजीत सिंह, ध्रुव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी