सेवानिवृत्त शिक्षकों के बकाया भुगतान न होने से आहत, शिक्षक दिवस न मनाने का लिया निर्णय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) जौनपुर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ भुगतान, पेंशन और अगस्त माह के वेतन का भुगतान न होने पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। इसी के मद्देनज़र संगठन ने निर्णय लिया है कि कल 5 सितम्बर, शिक्षक दिवस के अवसर पर कोई भी कार्यक्रम नहीं मनाया जाएगा।

संगठन द्वारा इस संबंध में एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को भी प्रेषित की गई है।

प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने बताया कि जनपद के कुल 12 सेवानिवृत्त शिक्षकों में से केवल 3 का ही विनियमितीकरण सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भेजा गया है, जबकि शेष 9 शिक्षक महीनों से चक्कर काटने को विवश हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिलता है।

उन्होंने कहा कि ग्रांट मिलने के बावजूद अगस्त माह का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ है। संबंधित अधिकारी वेतन बिल पर हस्ताक्षर तक करने को तैयार नहीं हैं और झूठे आश्वासन देकर शिक्षकों को टाल रहे हैं।

रमेश सिंह ने कहा—“जब हमारे सेवानिवृत्त शिक्षक अपने ही देयक पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं, तो ऐसे में शिक्षक दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाता।”

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश