शाहगंज में फ्लिपकार्ट सेंटर में लगी भीषण आग लाखों का माल जलकर राख|

शाहगंज (जौनपुर) नगर के खुटहन रोड स्थित फ्लिपकार्ट के सेंटर पॉइंट पर गुरुवार देर रात अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज़ी से फैल गई कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया |फ्लिपकार्ट सेंटर के ऊपरी मंज़िल पर चल रहे एक क्लिनिक और पास में स्थित अस्पताल को एहतियातन खाली कराया गया, जिससे किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सका।स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों की जाँच प्रशासन द्वारा की जा रही है।मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुँच गए हैं और स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल