जफराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 युवको को तमंचा,कारतूस व चोरी की बैटरी सहित किया गिरफ्तार

जौनपुर —जनपद के जफराबाद थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव के तिराहे से पुलिस ने दो शातिर युवको को आज गिरफ्तार कर लिया।उनके पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी की बैटरी तथा एक बाइक भी बरामद हुई।
मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह,एस आई अनिल यादव व अन्य हमराहियों के साथ ऊक्त तिराहे पर पहुंच गए।वहां पर एक बॉइक से दो युवक आते हुए दिखाई पड़े।पुलिस ने उन दोनों को घेरेबंदी करके पकड़ लिया।उनके पास चोरी की एक बैटरी तथा बाइक,तथा नौ हजार आठ सौ नगद,एक तमंचा, कारतूस एक चाकू बरामद हुआ।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए चोर जयकेश पाल उर्फ मोनू उर्फ धोनी पाल पुत्र महेंद्र प्रसाद पाल,भोलू उर्फ प्रिंस यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी समोपुर के ही रहने वाले है।इनके पास से जो पैसा मिला है यह दोनो चोरी की तीन बैटरियों को बेच कर आ रहे थे।बरामद बैटरी भी दोनो बेचने जा रहे थे यह दोनो चैन स्नेचिंग भी कर चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश