मिशन शक्ति 5.0 : नारी शक्ति का नया आयाम महिला सुरक्षा का नया अध्याय



गंगानगर जो के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0 अभियान 

थरवई / महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस आयुक्त प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर  के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार गंगानगर जोन के समस्त थानों की महिला पुलिसकर्मियों व मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं - बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया । टीम द्वारा बालिकाओं को साइबर सुरक्षा के सम्बंध में जानकारी देकर जागरुक किया गया एवं सोशल मीडिया को सावधानी पूर्वक प्रयोग करने के लिये भी सुझाव दिया गया । किसी भी शोहदों द्वारा परेशान करने पर तत्काल डायल-112 अथवा मिशन शक्ति टीम से शिकायत करने करने को बताया गया । मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओ, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे पुलिस आपात सेवा112, वूमेन पावरलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन181, सीएम हेल्पलाइन 1076, साइबर हेल्पलाइन 1930 व मिशन शक्ति केन्द्र आदि के बारें में जानकारी देकर जागरुक किया गया तथा पम्पलेट वितरित करते हुए जागरूक किया गया।

 कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*