व्यापार मंडल ने मनाया 52 वाँ स्थापना दिवस

व्यापार मंडल ने मनाया 52 वाँ स्थापना दिवस

जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जो दिसंबर 1973 वाराणसी में मां गंगा के पावन तट से प्रारंभ हुआ था जिसको आज 52 वर्ष सफलतापूर्वक संपूर्ण होने पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय पर व्यापारी संवाद के साथ स्टेशनरोड के व्यापारियों में मिष्ठान वितरण करते हुए खुशी व्यक्त किया जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि 52 वर्षों से व्यापार मंडल ने व्यापारियों की आवाज बनने का काम किया तथा व्यापारी हित की प्रत्येक लड़ाई में व्यापार मंडल और व्यापार मंडल के पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में खड़े रहे, पंडित श्याम बिहारी मिश्रा जी और लाला विशंभर दयाल अग्रवाल जी के नेतृत्व में व्यापारियों का सर्वोच्च संगठन की स्थापना हुई थी,
उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने बताया कि हमारा व्यापार मंडल उसे समय से व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहा है जिस समय व्यापारियों की कहीं भी सुनवाई नहीं होती थी और कोई भी संगठन व्यापार मंडल का पूरे प्रदेश में नहीं था श्रद्धेय स्व.श्याम बिहारी मिश्रा जी एवं श्रद्धेय लाला विशंभर दयाल अग्रवाल जी के नेतृत्व में 52 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में प्रथम बार व्यापारियों का कोई संगठन बना जो आज उत्तर प्रदेश के साथ पूरे भारत में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी ने बताया कि आज पूरे प्रदेश में स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर खुशियां मनाई जा रही है प्रदेश के प्रत्येक जिले में तथा प्रमुख बाजारों में व्यापारियों में मिष्ठान वितरण कर तथा अनाथालय में भोजन वितरण एवं अस्पतालों में फल वितरण कर प्रदेश के व्यापारी अपनी खुशियां व्यक्त कर रहे हैं कार्यक्रम में जिला संरक्षक अशोक बैंकर प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय केडिया, नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि एवं मनोज कुमार साहू, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, शाहिद मंसूरी, अनिल वर्मा, चेतन टंडन, यशवन्त साहू,हफिज शाह, डी.के. अग्रहरि, रामकुमार साहू, हसन अब्बास, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, घनश्याम गुप्ता, रितेश साहू, विजय गुप्ता, ओमप्रकाश साहू आदि व्यापारी उपस्थित रहे संचालन नगर उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया उपस्थित व्यापारियों का आभार नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा ने व्यक्त किया

Comments

Popular posts from this blog

शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय दो दिन बंद

शीतलहर के चलते स्कूल और कॉलेज बंद, प्रशासन का बड़ा फैसला

*जौनपुर में कानून व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, कई निरीक्षक के कार्य क्षेत्र बदले*