धान चोरी का खुलासा: सुजानगंज पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा, चोरी का धान व बाइक बरामद


जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने धान चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया धान तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
थानाध्यक्ष सुजानगंज के निर्देशन में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ 25 दिसंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए थाना सुजानगंज में पंजीकृत मुकदमा संख्या 348/2025, धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त राकेश यादव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त को करीब 10:35 बजे बारा नहर पुलिया, ग्राम तरसाव रोड मोड़ के पास से हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी ग्राम नेवढिया, थाना तेजीबाजार, जनपद जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर एक बोरी चोरी का धान तथा घटना में प्रयुक्त स्पेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) बरामद की।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही नियमानुसार की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल विकेश चौहान एवं कांस्टेबल रामकुमार यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

Comments

Popular posts from this blog

चाइनीज मांझे ने काटी डॉक्टर की गर्दन, तड़प-तड़पकर गई जान, जौनपुर में दूसरी मौत

**पतंग उड़ाते हुए 16 अभियुक्त गिरफ्तार**

ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप