खेतासराय में नई पहल की खूब हो रही है सराहनीय

व्यापारी शिवम ने अपने खर्च पर पाँच जोड़ों का कराया विवाह

खेतासराय, जौनपुर।
नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार जायसवाल ने अपने बेटे शिवम के परिणय सूत्र के बंधन में बधने से पहले पाँच जरूरतमंद जोड़ों का विवाह अपने निजी खर्च पर कराते हुए उन्हें दहेज के रूप में गृहस्थी चलाने की हर सामग्री भी अपने खर्चे से देते हुए विदा किया।
अति विशिष्ट वीआईपी की तर्ज पर यह भव्य कार्यक्रम
कस्बा के आदर्श भारतीय विद्यापीठ परिसर में बीती रात आयोजित हुआ। पांच हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में यह भव्य सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता के लिए एक मिसाल बन गया।
दो दिनों से चली तैयारियों के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंच पर एक-एक कर पाँचों जरूरतमंद जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए। इनमें एक मूकबधिर जोड़ा भी शामिल रहा।
बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी, समाजसेवी और परिजन समारोह के साक्षी बने। विवाह करने वाले जोड़े
सूरज पुत्र सिजोर निवासी आदिनाथपुर- गुंजन पुत्री मिठाईलाल निवासी सिधाई शाहगंज, रवि दिव्यांग पुत्र वीरेंद्र निवासी जमदहां- मोना बिन्द पुत्री श्यामलाल निवासी झाँसेपुर, दिनेश पुत्र राम आसरे निवासी मझलीपट्टी मल्हनी- लक्ष्मी पुत्री मालता निवासी मैनुद्दीनपुर,बृजेश राजभर पुत्र धनंजय राजभर निवासी भकुरा- करिश्मा पुत्री चन्दूलाल निवासी डण्डसौली, अभिषेक बिन्द पुत्र संजय बिन्द निवासी कुत्तूपुर- पूनम पुत्री विश्वनाथ निवासी तारगहना समारोह के दौरान सभी जोड़ों को वस्त्र, वरमाला, मंगलसूत्र और आवश्यक विवाह सामग्री की व्यवस्था शिवम जायसवाल की ओर से की गई। मानवता से जुड़ी इस पहल ने क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम देर शाम तक शुभकामनाओं और मंगलगीतों के बीच चलता रहा। आयोजनकर्ता राजकुमार जायसवाल ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा है कि आगे भी वे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद कर ऐसे आयोजन को और बड़े स्तर पर करेें।

समारोह के यह बने साक्षी

खेतासराय। इस सामूहिक विवाह के साक्षी के तौर पर आशीर्वाद देने के लिए कार्यक्रम के आयोजन करता राजकुमार जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई , चेयरमैन वसीम अहमद, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, धर्म रक्षक मनीष गुप्ता , कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, सभासद पिंकू यादव , शमीम अहमद, विमल जायसवाल, सुमित जायसवाल, ईशान जायसवाल, डॉ चंद्रजीत मौर्य, आशुतोष श्रीवास्तव एडवोकेट अन्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद देते हुए मंगल कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर :बरसठी में विवाहिता की रहस्यमयी मौत, पति सहित छह पर हत्या का मुकदमा

जौनपुर जिला अस्पताल में लगी अत्याधुनिक 32-स्लाइस सीटी स्कैन मशीन

अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से रिटेलर्स गेट टूगेदर एवं ग्रीन वायर कार्यक्रम की हुई सफल लॉन्चिंग