Posts

पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, एक दिन में खोली गई 23 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट

Image
 जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी अब अपराधियों के खिलाफ पूरे एक्शन में आते नजर आ रहे है। जनपद में घटित अपराधों के अनावरण,अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 23 पेशेवर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है,जिससे इन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके, जिनका विवरण निम्नवत है। 1.अर्जुन बिंद पुत्र राम अवध भिंड निवासी दुधैरा थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर। 2.जय सिंह यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी कन्हापुर थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर।  3.अवनीश कुमार सिंह उर्फ मंदु सिंह पुत्र शेष नारायण सिंह निवासी रूपचंदपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर। 4.गोविंद दुबे पुत्र अवध नारायण दुबे निवासी पोटी गांव थाना रामपुर जनपद जौनपुर। 5.जनक गिरी पुत्र हरी लाल गिरी निवासी ग्राम पोटी गांव थाना रामपुर जनपद जौनपुर। 6.सलीम शेख उर्फ मन्ने पुत्र नखडुं निवासी ग्राम सिरौली थाना रामपुर जनपद जौनपुर। 7.रोहित सरोज पुत्र ओमप्रकाश सरोज निवासी आईना थाना जलालपुर जनपद जौनपुर। 8. सदानंद यादव पुत्र लालचंद यादव ग्राम कटहरी थाना केराकत जनपद जौनपुर। 9.र...

डीएम हुए शख्त अधिक शिकायत वाले गांव के लेखपालों की लगायी क्लास, एक क्षेत्र में तीन साल से डटे लेखपालों को हटाने का आदेश

Image
जौनपुर। शिकायतों और समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अब खासे शख्त नजर आ रहे है। आज प्रेक्षागृह में जनपद के ऐसे गाँव जहाँ से सबसे अधिक शिकायतें आईजीआर एस पर प्राप्त हुई हैं, विस्तार से समीक्षा की। सभी तहसीलों से 10 गाँव चिन्हित किये गए थे। जिलाधिकारी ने उन गांवों के लेखपालों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि टीम लेकर ऐसे गाँवो में जाये और मामलों का निस्तारण कराये। उन गांवों की रेवेन्यु रिकॉर्ड से पैमाइश करा ली जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिया कि प्राथमिकता के आधार पर शिकायतो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। उन्होंने कहा की शिकायत कर्ता को लिखित में अवगत कराएं और गवाहों की उपस्थिति में ही रिपोर्ट लगाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 01 ही हल्के में 03 साल से ज्यादा समय से नियुक्त लेखपालों को हटाया जाए और 03 दिन के भीतर सूचित किया जाए। 05 सालो से अधिक जमीन विवाद के  लंबित मामलों को रणनीति बनाकर निस्तारित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाब, खेल के मैदान, स्टेडियम एवं गौआश्रय के...

आशिक मिजाज दरोगा पहले हुआ निलंबित पुष्टि होने पर अब किये गये बर्खास्त कार्यवाही से हडकंप

Image
आशिक मिजाज दारोगा दीपक सिंह को बस्‍ती रेंज के आइजी अनिल कुमार राय ने बर्खास्‍त कर दिया है। बस्ती में तैनात दारोगा दीपक सिंह ने एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने, विरोध करने पर परिवार पर एक-एक कर आठ मुकदमे दर्ज किया था। बस्ती रेंज के आइजी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दारोगा को 22 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वह 18 जून से जमानत पर रिहा होकर 20 जून से बहराइच में तैनात है। वाहन चेकिंग के दौरान युवती से लिया था मोबाइल नंबर जानकारी के मुताबिक संक्रमण काल के दौरान मार्च 2020 में बस्‍ती जनपद के कोतवाली थाना के सोनूपार चौकी के प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रही युवती को रोककर मोबाइल नंबर लिया और उसे अश्लील मैसेज भेजने लगा। युवती के विरोध करने पर उसने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवती के स्‍वजन पर आठ मुकदमे किया दर्ज इसी बीच गांव में 13 जून को चकरोड की पैमाइश के दौरान विवाद हो गया, जिसमें एक पक्षकार युवती के स्वजन थे। बताते हैं कि दारोगा को बंधक बनाए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस ने युवती के परिवार वालों पर आठ मुक...

डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले विकास भवन के इन कर्मचारियों पर गिरी गाज, रूका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पशु विभाग से चतुर्थ श्रेणी प्रमोद कुमार 6 जुलाई से 14 जुलाई 21 तक अनुपस्थिति मिले, अर्थ एवं संख्या विभाग में सहायक अर्थ संख्या अधिकारी रमेश कुमार, राकेश कुमार राजमणि राम द्वारा भ्रमण पंजिका में टी अंकित था। डीआरडीए से अवर अभियंता सुरेश सिंह अनुपस्थित, कौशल विकास मिशन से एच आई एम मैनेजर शिवम सिंह का अवकाश अंकित था परंतु प्रार्थना पत्र नहीं मिला, ममता चौधरी अनुपस्थित, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से मानचित्रकार बुझारत यादव, उर्दू अनुवादक श्रीमती सरोश रिजवी, कनिष्ठ सहायक नन्हकू सोनकर, रविंद्र कुमार शर्मा अनुपस्थित, भगवान सिंह का अवकाश अंकित रहा प्रार्थना पत्र नहीं था, प्रभारी सहायक सीताराम रविदास अनुपस्थित, युवा कल्याण विभाग से प्रभारी सहायक पंचदेव राम का एक जुलाई 2021 से लगातार अनुपस्थित विगत माह में 1 दिन दो जून 2021 को उपस्थित एवं पूरे माह उपस्थित हैं, सहकारिता विभाग से लेखाकार सुशील कुमार मौर्य का अवकाश अंकित है प्रार्थना पत्...

साइकिल सवार छात्रा को बचाने में पलटा ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल, ट्रक का माल बिखरा

Image
जौनपुर। जौनपुर रायबरेली मार्ग पर जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। साइकिल सवार तीन छात्राओं को बचाने के चक्कर में 25 टन चावल लदा ट्रक पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ट्रक को सड़क के बीच में पलटने के कारण आवागमन बाधित हो गया है हलांकि पुलिस रास्ता साफ कराने के प्रयास में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के सिवान से 25 टन चावल लादकर ट्रक गोंदिया महाराष्ट्र जा रहा था। ट्रक दिन में लगभग 11 बजे जौनपुर-रायबरेली मार्ग स्थित सिकरारा थाना क्षेत्र के गोविंद बल्लभ पंत पीजी कॉलेज प्रतापगंज के पास पहुंचा था।  इसी दौरान सामने से साइकिल सवार तीन छात्राएं अचानक सामने आ गईं। ट्रक चालक इन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था कि सामने से एक और ट्रक आ गया, जिससे टक्कर होने के डर से चालक ने गाड़ी को पूरी तरह से मोड़ दिया। परिणाम स्वरूप हाईवे किनारे बनी नाली से ट्रक टकराकर बीच सड़क पर पलट गया। इस दौरान ट्रक चालक...

पंचायत चुनाव की जीत 2022 विधानसभा चुनाव में जीत को अश्वस्त कर रही है- राकेश त्रिवेदी

Image
भाजपा ने पार्टी के नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुख को किया सम्मानित जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में जौनपुर स्थित होटल रिवर व्यू में नवनिवार्चित जिला पंचायत सदस्यों व ब्लाक प्रमुखों का अभिनंदन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी रहे, अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका माल्यापर्ण कर स्वागत किया गया।  जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा की जीत से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पंचायत चुनाव की जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के प्रति आश्वस्त करती है। परन्तु प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को सम्पर्क व संवाद के माध्यम से जनता के बीच लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी तभी 2022 में हम पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरुप विजय हासिल कर सकेंगे, उन्होंने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे पन्ना समिति तक ले जाने का आह्वान किया हर बूथ की मतदाता सूची के एक-एक पन्ने में जितने भी मतदाता हैं पन्ना समिति के पदाधिकारी उनस...

आदर्श व्यक्तित्व के उदाहरण रहे रज्जू भइया: प्रो निर्मला मौर्य कुलपति

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में रज्जू भइया की पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो निर्मला मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जू भइया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में रज्जू भइया की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उस मौके पर प्रो  निर्मला एस मौर्य ने कहा कि रज्जू भइया सबको साथ लेकर चलने वाले एक आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने भौतिकी के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में बहुत काम किया। प्रो राजेंद्र सिंह उपाख्य रज्जू भैया इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष रहे तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चतुर्थ सरसंघचालक रहे। 14 जुलाई 2003 को राष्ट्र के लिये अपना सर्वस्व समर्पण करने वाले रज्जू भइया ने अपने शरीर का त्याग किया।  इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । संस्थान के निदेशक प्रो देवराज सिंह ने रज्जू भइया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए रज्जू भइया से जुड़ी स्मृतियों पर चर्चा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक ड...