Posts

पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने मारो गोली घायल अस्पताल में कर रहा जीवन मौत से संघर्ष पुलिस जांच में जुटी

Image
जौनपुर । कोतवाली शाहगंज क्षेत्र अन्तर्गत बीबीगंज चौकी स्थित अरगूपुर कलां गांव निवासी युवक को बीबीगंज बाजार से घर लौटते समय रामपुर मोड़ के समीप पुरानी रंजिश को लेकर दबंग बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के अरगूपुर कला गांव निवासी 24 वर्षीयअजय अग्रहरि पुत्र प्रेमचंद अग्रहरि स्थानीय बीबीगंज बाजार में चाट की दुकान चलाता है। शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय रामपुर मोड़ के पास घात लगाकर बैठे बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु चिकित्सालय लाये ।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। कोतवाली पुलिस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने यूटा को दी संबद्धता

Image
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने अब यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा)को संबद्धता प्रदान कर दी है।यूटा जौनपुर के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया बेसिक शिक्षा के नियंत्रणाधीन कार्यरत शिक्षकों के हित के लिए संघर्षशील शिक्षक संगठन यूटा के  प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर के प्रस्ताव के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद ने अब यूटा को संबद्धता प्रदान कर दी है।यूटा को परिषद से संबद्धता प्रदान करने के बाबत पत्र निर्गत करते हुए परिषद के प्रांतीय महामंत्री अतुल मिश्र ने कहा की अब प्रदेश के कर्मचारियों व शिक्षकों के हक़ की लड़ाई वे एक मंच से लड़ेंगे।उन्होंने परिषद के सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों से आपसी संपर्क स्थापित मंच को प्रभावी गति देने की अपील की है।यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर,प्रदेश कोषाध्यक्ष बीपी बघेल व संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा ने परिषद के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है की वे जल्द ही समस्त जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर सामूहिक मुद्दों पर संयुक्त लड़ाई लड़ने की योजना बनाएंगे।जिलाध्यक्षों के साथ बैठक कर सामूहिक मुद्दों पर संयुक्त लड़ा...

विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा

Image
जौनपुर।  राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में गुरुवार को देखा गया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति से शिक्षा जगत में होने वाले परिवर्तनों के विविध आयामों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से नई पीढ़ी को तैयार करने में मां की भूमिका निभाने के लिए अपील भी की। उन्होंने मातृभाषा में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किए जाने की भी चर्चा अपने संबोधन में किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर शिक्षा मंत्रालय द्वारा आठ दिवसीय वेबीनार का आयोजन भी किया गया है।  कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो सुझाव दिए गए हैं उन्हें निश्चित अमल में लाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्याल...

आय कर के बाद अब शराब माफिया के गोदाम कार्यालय पर एस आई टी का छापा

Image
जौनपुर। आय कर विभाग के बाद अब शराब माफिया व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल के शराब गोदाम और कार्यालय पर आज एसआईटी की टीम ने सुबह लगभग 08 बजे से छापामार कर गहन छानबीन कर रही लगभग पूरे दिन शराब गोदाम और कार्यालय एस आई टी के कब्जे में रहा। इस छापामारी के चलते अन्दर फंसे कर्मचारीगण न बाहर जा सके नही बाहर से कोई अन्दर प्रवेश कर सका है ।अधिकारी पूरे दिन अभिलेखों को खंगालते नजर आये है।  सूत्र की माने तो शराब माफिया ओमप्रकाश जायसवाल के शराब का कारोबार सहारनपुर से जुड़ा हुआ है। सहारनपुर शराब कारोबार में राजस्व घोटाले के बाबत दर्ज मुकदमे मे जौनपुर के शराब व्यवसायी ओम प्रकाश जायसवाल के प्रबंधक संतलाल भी अभियुक्त है और वर्तमान में जिले से फरार चल रहे है। खबर यह भी है कि शराब कारोबार के लिए बना लाईसेंस निरस्त होने के बाद भी अवैध तरीके से जौनपुर शराब लायी गयी थी। इसीलिए सहारनपुर फैक्ट्री के उपर दर्ज मुकदमें में जौनपुर का भी नाम शामिल रहा। वर्तमान में लाईसेंस किसके नाम है लेकिन खबर है कि आबकारी विभाग द्वारा इस शराब माफिया को बचाने का भी जतन किया गया था। यहां बता दे कि विगत मई 21...

दबंगई: थाने के गेट पर चढ़कर पुलिस जनों से किया मारपीट पांच गिरफ्तार तीन की तलाश जारी

Image
जौनपुर। जनपद के पूर्वी सीमा के पास स्थित थाना चन्दवक के गेट पर बीती रात ग्राम प्रधान समर्थको एवं पुलिस जनो के बीच मारपीट की घटना पूरे इलाके में चर्चा का बिषय बनी हुई है। हलांकि इस घटना में शामिल पांच लोंगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय में भेजा है। लेकिन घटना को लेकर इलाके में तनाव है और पुलिस पहरा कर रही है।  चंदवक थाने पुलिस के अनुसार,खबर है कि बीती रात लगभग डेढ़ बजे के आसपास सूचना मिली की रात करीब डेढ़ बजे भगतौली में लूट हो गई है। आरोप है कि डायल-112 को सूचना देने वाला अभिषेक शराब के नशे में था। पूंछताछ में सूचना फर्जी निकली। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने एक पुलिसकर्मी पर हाथ चला दिया। इसके बाद पुलिस उसे पकड़ कर थाने की ओर चल दी।पुलिस अभी थाने गेट पर पहुंची ही थी कि वहां रामजानकी मंदिर के पास ग्राम प्रधान राकेश सिंह गुड्डू और ग्राम प्रधान बलरामपुर सुभाष यादव आ गए। इस दौरान पुलिस वाले व प्रधान के साथ आए लोगों में दोबारा मारपीट हो शुरू हो गई। खबर मिलने पर थानाध्यक्ष शिवप्रसाद पांडेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। चौकी इंचार्ज पतरही त्रिवेणी सिंह...

प्रधान नाबालिग से करा रहा मनरेगा के तहत काम, जांच में वीडियो ने प्रधान बचाने का किया उपक्रम

Image
  जौनपुर। जनपद के तहसील शाहगंज स्थित ग्राम पंचायत सिधारी में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई के लिए नाबालिक बच्चों द्वारा मनरेगा का कार्य कराये जाने का वीडियो वायरल होने खबर को जिला प्रशासन ने गम्भीरता से लेते हुए मामले की जांच करा रहा है इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।  खबर है कि ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत नाबालिग से काम कराते समय ग्रामीण जन वीडियो बना लिये और उसे वायरल कर दिया वीडियो जिला प्रशासन के संज्ञान में आ गया। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज से जल्द जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिया। आदेश के क्रम में खण्ड विकास अधिकारी शाहगंज द्वारा जांच कर मुख्य विकास अधिकारी को आख्या के माध्यम से अवगत कराया कि ग्राम सिधारी में प्राथमिक विद्यालय के सामने तालाब की खुदाई का प्राक्कलन तैयार किया गया है, परंतु इस परियोजना पर कोई भी मास्टर रोल निर्गत नहीं किया गया है। साथ ही ग्रामवासियों के द्वारा व्यक्तिगत कार्य हेतु मिट्टी निकाली गई है। संदर्भित प्रकरण में मास्टर रोल निर्गत ही नहीं है जि...

ग्राम सचिव बिना काम किये भुगतान किया तो भेजे जायेगे जेल - डीएम जौनपुर

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जनपद के सचिवों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शासन के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सचिव गांव में एक रजिस्टर बनाएं जिसमे प्रत्येक परिवार को दी जा रही सुविधाओं को अंकित किया जाए। ग्राम स्तर की व्यवस्थाओ को लेकर डीएम के तेवर खासे शख्त नजर आये कार्यशाला में उन्होंने कहा कि जो भी कार्य अपूर्ण हो उसे तत्काल पूर्ण कराये। आवास ,शौचालय, पेंशन की सुविधाओं का लाभ प्रत्येक पात्र को दिलाये,  सचिव सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का रिकॉर्ड पूर्ण रखें। उन्होंने कहा की जितने लोंगो के खाते में शौचालय का  पैसा गया है ,उनका शौचालय शत प्रतिशत बनवाना सुनिश्चित करें ,किसी भी दशा में लोग बाहर शौच करने न जाये। उन्होंने कहा कि सचिव गांव में साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें और  सफाई कर्मचारी की मॉनिटरिंग सचिव के द्वारा की जाए। जिलाधिकारी द्वारा शख्त लहजे में स्पष्ट रूप से निर्देश...