Posts

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयो के बाबत मुख्यमंत्री ने जारी किया यह शख्त आदेश

Image
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि कोरोना के बढ़े के केसों के मद्देनज़र बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना होगा। यह जरूरी है कि स्कूलों में कोविड प्रोटोकॉल के बारे में बच्चों को जागरूक किया जाए और इसे सख्ती से लागू किया जाए। मुख्यमंत्री बुधवार को टीम-9 के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से विभिन्न राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। एनसीआर के जिलों में भी इसका प्रभाव है। बीते 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 103 और गाजियाबाद में 33 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। एनसीआर के गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और लखनऊ में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। एनसीआर के जिलों तथा लखनऊ में सभी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन के लिए जागरूक किया जाए।  प्रदेश में वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 856 है। पिछल...

तहसील मड़ियाहूँ का निरीक्षण के बाद एडीएम वित्त ने एसडीएम को दिया यह निर्देश

Image
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश द्वारा 20 अप्रैल, 2022 को पूर्वान्ह 10.22 बजे न्यायालय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं एवं तहसील कार्यालय मडियाहूँ, जौनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ श्री मती अर्चना ओझा एवं तहसीलदार मडियाहूँ उपस्थित थे।उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। लालजी रजिस्ट्रार कानूनगो एवं नजारत अनुसेवक शैलेन्द्र कुमार एवं श्रीमती सीता देवी अनुपस्थित मिली। निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी मड़ियाहूँ जनसुनवाई का कार्य करते हुए पायी गयी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के निर्देशानुसार कार्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा समय से कार्यालय में उपस्थित होकर सौंपे गये अपने दायित्वों का निर्वहन समय से पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय तहसील मडियाहूँ में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली समस्याओं/विवादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तहसील स्तर पर ही कर दिया जाय ताकि उन्हें उस क...

बुलडोजर को लेकर अखिलेश यादव भाजपा पर हुए हमलावर लगाया यह संगीन आरोप

Image
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद आज बुधवार को यहां अतिक्रमण रोधी अभियान के तहत बुलडोजर चलाए जाने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और और आरोप लगाया कि भाजपाई गैरकानूनी तरीके से अपने विरोधियों के निर्माण को अवैध घोषित कर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अब जनता भाजपाइयों के घरों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की वैधता की जाँच का आंदोलन छेड़ेगी और सच सबके सामने लाएगी। अखिलेश यादव ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण तोड़े जाने के बाद का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं। अब तो इनके उन्माद का शिकार हिंदू भी हो रहे हैं। भाजपा दरअसल संविधान पर ही ये बुलडोजर चला रही है भाजपा बुलडोजर को ही अपना प्रतीक चिन्ह बना ले।

स्कालरशिप न मिलने से नाराज पीयू के छात्रो ने हंगामा करते हुए किया प्रदर्शन

Image
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र -छात्राओं ने आज बुधवार को स्कालरशिप न मिलने से नाराज होकर कुलपति कार्यालय के सामने हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। वित्त अधिकारी समेत कई जिम्मेदार छात्रों को समझाने के लिए पहुंचे, लेकिन छात्र कुलपति को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करने के साथ ही अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंंद किया। इस मामले की जानकारी होने के बाद आनन फानन प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की तो छात्र बिना किसी ठोस आश्‍वासन के धरना खत्‍म करने को राजी नहीं हुए।   पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के इंजीनियरिंग संकाय, फार्मेसी संस्थान, प्रबंध अध्ययन संकाय, विज्ञान संकाय, कला संकाय, रज्जू भैया शोध संस्थान में तीन हजार पांच सौ से अधिक छात्र- छात्राएं इस समय अध्ययनरत हैं। बुधवार को करीब 11 बजे सैकड़ों की संख्या छात्र-छात्रा स्कालरशिप न मिलने से नाराज होकर कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस मौर्या के कार्यालय पहुंचकर बाहर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है...

आइए जानते है स्वास्थ्य मेला कार्यक्रम में क्यों भिड़े भाजपाई और प्रसूताओ को क्या हुई परेशानी

Image
  जौनपुर। केराकत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार की दोपहर आयोजित  स्वास्थ्य मेला में आयोजको की घोर लापरवाही की शिकार प्रसूता महिलायें नजर आयी वहीं पर वर्चस्व की लड़ाई में भाजपा के लोग आपस में हाथापाई करते दिखे है। इस अफरा तफरी के बीच विभाग ने कुल 1993 लोगो ने स्वास्थ्य जांच कराने एवं 105 के आयुष्मान कार्ड, 126 का आभा हेल्थ कार्ड पंजीकरण व 51 लोगों ने टेली कंसल्टेशन को लाभ पहुंचाने का भी दावा किया है।  मिली खबर के अनुसार मुफ्तीगंज ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह की अध्यक्षता में ब्लाक स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद वीपी सरोज कार्यक्रम में विलम्ब से पहुँचे और  सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, वही कार्यक्रम की समाप्ति होने पर मंच पर बैठने को लेकर दो भाजपा नेता आपस मे एक दूसरे से उलझते और हाथापाई करते नजर आये। मौके की नजाकत को समझते हुए एक अन्य भाजपा नेता ने हाथापाई कर रहे नेताओं के झगड़े को शान्त करने के लिए बीच बचाव किया। चिलचिलाती धूप में प्रसूताओं और जच्चा-बच्चा व्याकुल नजर आयी, सांसद के इंतजार में माताएं और प्रसूताएं बेबस नजर आयी। वहीं ...

महिला स्वावलंबन कैंप में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दिया यह निर्देश,महिला सम्बन्धित मामले त्वरित निस्तारण हो

Image
जौनपुर। मिशन शक्ति 4 के तहत आज बुधवार को गौराबादशाहपुर में दया मैरिज लॉन में स्वालंबन कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें सभी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक पहुंचाया गया। महिलाओं के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या उपस्थित हुई साथ ही समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम एवं पुष्टाहार अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर एस सी वर्मा तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समस्त विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या  द्वारा महिलाओं के प्रति जागरूकता के संबंध में बताया कि महिला और पुरुष दो पहिए के समान है दोनों के बिना किसी एक का अस्तित्व नहीं हो सकता।   उप जिलाधिकारी/ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर हिमांशु नागपाल ने महिलाओं और बच्चों से संबंधित विषय पर चर्चा किए। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि यदि सरकारी योजनाओं का लाभ पाना है तो पहले व्यक्ति को स्वयं जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा ...

अशोका इंस्टीट्यूट में टेक वेगैंजा-2022 मेंस्टूडेंट्स ने अनूठे माडलों के साथ जीती ट्राफी

Image
वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित टेक वेगैंजा -2022 में स्टूडेंट्स के इनोवेटिव माडल्स को काफी सराहा गया। इनके ज्यादातर माडल जिंदगी को आसान बनाने और सुनहरे भविष्य के सपने को साकार करने वाले रहे है। बेहतरीन माडल्स के लिए स्टूडेंट्स की कई टीमों को ट्राफी, नकद धनराशि और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। अशोका इंस्टीट्यूट में अशोका सेंटर फॉर इनोवेशन इनक्यूबेशन स्टार्ट-अप एंड इंटरप्रन्योरिशप के तहत माडल्स स्पर्धा कराई गई, जिसमें स्टूडेंट्स की कई टीमों ने हिस्सा लिया। टेक वेगैंजा -2022 के पहले दिन डीआरडीओ के पूर्व एक्जिक्टिव डायरेक्टर शैलेंद्र जायसवाल ने स्टूडेट्स को सफलता के गुर सिखाए। साथ ही यूथ को नए और इनवेटिव भारत बनाने के लिए आइडिया व टिप्स भी दिए। टेक वेगैंजा -2022 में बेहतरीन माडल का प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को अशोका इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर डॉ सारिका श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। बेहतरीन माड्स के लिए हार्डवेयर की वितेजा टीम में एंजल डोर अलर्ट एंड लाकिंग सिस्टम के लिए रिजवान की टीम अव्वल रही। दूसरे स्थान पर आईओटी बेस्ड स...