Posts

*जौनपुर रोडवेज में रिश्वत का खेल, बस बदलने के लिए मांगे थे पैसे*

Image
जौनपुर में एंटी करप्शन टीम वाराणसी ने रोडवेज के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। कनिष्ठ लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव और परिचालक रजनीश कुमार को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला एक परिचालक झुल्लूर राम की शिकायत से सामने आया। झुल्लूर राम ने बताया कि उनकी बस बदलने के लिए कनिष्ठ लिपिक प्रदीप श्रीवास्तव ने 5 हजार रुपए की मांग की थी। श्रीवास्तव ने पैसे सीधे न लेकर परिचालक रजनीश कुमार के माध्यम से लेने की योजना बनाई। शुक्रवार शाम करीब 3:35 बजे एंटी करप्शन टीम ने रोडवेज परिसर में कार्रवाई की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रदीप श्रीवास्तव बदलापुर जौनपुर के रहने वाले हैं। वहीं रजनीश कुमार इलाहाबाद के भेजा क्षेत्र के चपरतला गांव के निवासी हैं। दोनों आरोपियों को लाइन बाजार थाने ले जाया गया है। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक राजेश कुमार यादव के अलावा नीरज कुमार सिंह, सत्यवीर सिंह, सुमित कुमार भारती, अजीत सिंह, अजय कुमार यादव, आशीष शुक्ला, विश्वजीत शर्मा, चंदन उपाध्याय और आलिलेश कुमार यादव शामिल...

*10 हजार रुपये रिश्वत लेते दरोगा गिरफ्तार*

Image
बरेली में एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को फरीदपुर थाने के दरोगा सुनील कुमार वर्मा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसने एक मुकदमे में भगवंतापुर निवासी रेहान अंसारी से रिश्वत मांगी थी। आरोपी दरोगा के खिलाफ थाना कोतवाली बरेली में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के भगवंतापुर निवासी रेहान अंसारी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि दरोगा ने थाने में दर्ज एक मुकदमे की विवेचना में आरोपियों को फायदा पहुंचाने व मुकदमे को हल्का कर खत्म करने की धमकी देकर उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। इस शिकायत के बाद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल के नेतृत्व में दरोगा को रंगेहाथ पकड़ने की योजना बनाई गई। दरोगा के कहने पर शुक्रवार दोपहर रेहान रिश्वत की रकम लेकर थाने पहुंचा। इससे पहले ट्रैप टीम को सूचित कर दिया। कोतवाली फरीदपुर परिसर में पीपल के पेड़ के नीचे से दरोगा ने रेहाल से जैसे ही रिश्वत ली, वैसे ही वहां मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से थाने में खलबली मच गई। टीम आरोपी दरोगा क...

*जौनपुर जिले में नौकरी के नाम पर 11 लाख की ठगी, तीन नामजद के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।*

Image
             जौनपुर। जिले के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरा गांव निवासी एक बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 11 लाख की ठगी कर लेने के आरोप में दो शिक्षक व एक विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के आदेश पर की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी बबलू ने थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप है कि वह बेरोजगार है। नौकरी की तलाश में भटक रहा था। किसी माध्यम से उसकी मुलाकात अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के जुड़ियापुर गांव निवासी शिक्षक अनिल तिवारी व उनके पड़ोसी शिक्षक शोभित उर्फ उज्जवल तिवारी से हुई। दोनों उसे लेकर सुल्तानपुर के अखंडनगर पावर हाउस पर तैनात जेई जियालाल के पास ले गए। उसने कहा कि नौकरी के लिए 10 से पंद्रह लाख खर्च होगा। रुपये देने के बाद नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। उसे छह लोगों का नियुक्ति पत्र भी दिखाया गया।  जेई की बातों पर विश्वास कर बबलू ने अनिल तिवारी के खाते में अप्रैल 2019 में चार बार में 11 लाख रुपये भेज दिए थे। आरोप ...

यूट्यूबर मनीष कश्यप ने लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से की मुलाकात,मुलाकात के सियासी चर्चे*

Image
लखनऊ।बिहार के विख्यात यूट्यूबर मनीष कश्यप ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में भोजपुरी स्टार पवन सिंह से मुलाकात की।दोनों की मुलाकात को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।बिहार में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच दोनों की मुलाकात के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं।पवन सिंह और मनीष कश्यप की सियासी शुरुआत चर्चा में है।मगर मनीष कश्यप ने भाजपा को टाटा-टाटा बाय-बाय बोल दिया है।पवन सिंह का भी पहला चुनाव सफल नहीं रहा था। अब दोनों की इस मुलाकात के असर से आगे क्या होगा,ये देखने वाली बात है। सियासी पंडित मनीष कश्यप और पवन सिंह की मुलाकात को नए तरह के गठबंधन के तौर पर देख रहे हैं।चर्चा है कि क्या दोनों मिलकर बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति बना रहे हैं।मनीष पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे।दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था,लेकिन कुछ ही समय बाद मनीष कश्यप ने भाजपा से टाटा-टाटा बाय-बाय कर लिया।मनीष ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।मनीष के समर्थक उन्हें चुनाव मैदान में उतरते देखना चाहते हैं,मनीष भी इशारा दे चुके हैं, लेकिन क...

*जौनपुर में टेलर से टकराई पिकअप वैन, चालक गंभीर रूप से घायल, टेलर चालक फरार*

Image
जौनपुर (जफराबाद): हौज टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की ओर से जौनपुर जा रही सरिया लदी टेलर को विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक राकेश यादव (37 वर्ष), निवासी मेला मैदान, लखीमपुर वैन में फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में एनएचआई की एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर हौज भेजा गया। पिकअप वैन मेला मैदान लखीमपुर से बिस्कुट और रस्क लेकर वाराणसी जा रही थी। वहीं टेलर, जो सरिया लेकर वाराणसी से जौनपुर की ओर मुड़ रही थी, उसी समय सुल्तानपुर की दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप का खलासी आमिर अली पुत्र रईस अली निवासी मेला मैदान, लखीमपुर को भी हल्की चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष जलालपुर त्रिवेणी सिंह ने बताया कि टेलर का चालक घटनास्थल से ...

*जौनपुर के तिलकधारी महाविद्यालय में प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 जून की गई है घोषित।*

Image
जौनपुर। प्रदेश में अनुशासन एवं शिक्षण के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाए टी.डी. कॉलेज जौनपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 20जून 2025 घोषित किया गया है। यहां पर सभी छह संकायों  कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, शिक्षा, एवं विधि संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर  स्तर पर उच्च गुणवत्तायुक्त प्रयोगशाला, विभागीय  पुस्तकालय, केंद्रीय पुस्तकालय के साथ-साथ आउटडोर तथा  इंडोर स्टेडियम के माध्यम से खेलों में भी उच्च स्तर की सुविधायें उपलब्ध होने के साथ साथ सम्पूर्ण परिसर वाई फाई से सुसज्जित है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समग्रता के साथ प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं । महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह ने अवगत कराया कि प्रवेश हेतु ऑफलाइन /ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून है तथा प्रवेश परीक्षा जुलाई के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित है जिसका विवरण और प्रवेश पत्र शीघ्र ही  महाविद्यालय के वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा । प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए समस्त विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित समय पर महाविद...

*यूपी: आज से होगी मानसून की एंट्री, रात में पूर्वी यूपी के इस जिले से होगा दाखिल; दो दिन भीषण बारिश का अलर्ट*

Image
उत्तर प्रदेश के लोगों को झुलसा देने वाली लू और तपिश वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 18 जून की देर शाम से लेकर 19 जून के बीच प्रदेश के पूर्वी हिस्से से होते हुए यूपी में मानसून दाखिल होगा। इसके साथ ही 19 व 20 जून को प्रदेश में पूरब और पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मध्यम से भारी मानसूनी बारिश के संकेत हैं । मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए दक्षिणी हिस्सों वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत तराई के कुल 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं पूर्वी यूपी के 22 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज आदि में तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। *बंगाल की खाड़ी से आएगा मानसून* आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 व 20 जून को यूपी के विभिन्न हिस्सों में माध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने लो प्रेशर सिस्टम अगले दो-तीन दिन में आपस में मर्ज हो जाएंगे...