Posts

यूपी टी 20 के बाद 23 सीके नायडू में जबरदस्त शानदार प्रदर्शन से रणजी टीम मे हुआ चयन

Image
गंगापार / देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड प्रयागराज इस समय लगातार सुर्खियों मे बना हुआ है। इसका कारण यहां के होनहार प्रशिक्षु कार्तिक यादव पिछले दिनों  उत्तर प्रदेश टी 20 लीग मैचों के बाद कार्तिक यादव का सिलेक्शन 23 सीके नायडू ट्रॉफी में हुआ।  कार्तिक यादव 23 सीके नायडू ट्रॉफी के पहले मैच हिमाचल प्रदेश के विरुद्ध 10 विकेट झटके दूसरे मैच में कर्नाटक के विरुद्ध 8 विकेट तीसरे मैच में रेलवे के विरुद्ध 11 विकेट लेने में सफल रहे इस प्रकार कार्तिक यादव ने 23 सीके  नायडू ट्रॉफी में कुल 29 विकेट  लेने में कामयाब रहे इसी शानदार एवं जबरदस्त प्रदर्शन को देखते हुए आज एक बार फिर से रणजी-ट्राफी मे चयन होने से देव स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड का मान बढ़ाया है। कार्तिक यादव के कोच रामचंद्र प्रजापति ने इस उपलब्धि पर  कार्तिक यादव को शुभकामनायें प्रेषित करते हुए  कोच रामचन्द्र प्रजापति जी ने कहा कि कार्तिक यादव का जन्म भले ही गाजीपुर में हुआ लेकिन उनकी  शिक्षा दीक्षा की शुरुआत प्रयागराज के शान्तिपुरम से ही हुई। उनके पिता सुरेश कुमार यादव जो सीआरपीएफ में कार्यरत है...

फाफामऊ में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ गंगापार की बैठक संपन्न

Image
फाफामऊ / रविवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के कुशल पर्यवेक्षण में गंगापार इकाई के तत्वावधान में क्षेत्रीय पत्रकारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1866 में प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के गठन के बाद से ही राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में 16 नवंबर को मनाया जाता है प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जिसके माध्यम से समाज की समस्याओं और जनभावनाओं को सरकार तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करना चाहिए ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सज्जन द्विवेदी, आर डी वर्मा, श्यामकृष्ण, पिंटू शुक्ला, रामकुमार प्रजापति, अशोक कुमार मिश्रा, अश्वनी कुमार मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, बृजेश आनंद, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद गुलफाम अहमद, सुशील मोदनवाल सहित क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकारों ने सहभाग...

डी-8व डी-21 गैंग के दो सदस्य तथा हिस्ट्रीशीटर धुरन्धर चौहान गिरफ्तार

Image
जफराबाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर कसा शिकंजा, न्यायालय भेजा जफराबाद (जौनपुर)। थाना जफराबाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय डी-8 और डी-21 गैंग के दो सक्रिय सदस्यों तथा एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में काफी राहत और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित भ्रमण और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि डी-8 गैंग का सदस्य अर्जुन मौर्या, डी-21 गैंग का सदस्य चन्द्रशेखर चौहान और हिस्ट्रीशीटर धुरन्धर चौहान अपने घरों पर मौजूद हैं और आसपास के लोगों को डराने-धमकाने की गतिविधियों में लगे हुए हैं। उनके पुराने आपराधिक इतिहास और दबंगई के कारण आम नागरिकों में काफी भय व्याप्त था। स्थानीय लोग इनके आतंक से परेशान थे और कोई भी इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपित क्षेत्र ...

राघवेन्द्र सर्वसम्मत से चुने गए मण्डल अध्यक्ष

Image
  भारतीय  उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जलालपुर इकाई का चुनाव सम्पन्न जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के निर्देश पर जलालपुर मण्डल इकाई की चुनावी बैठक सम्पन्न हुई। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया जिला महामंत्री आशीष चौरसिया, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू द्वारा नामित चुनाव अधिकारियों की देख—रेख में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्णतः लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न की जा रही है। तत्पश्चात कार्यक्रम संचालक द्वारा आगे की चुनावी कार्यवाही प्रारंभ की गई। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जलालपुर बाजार के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने राघवेन्द्र सिंह का नाम मण्डल अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया जिसका राजेश मिश्रा, संकठा प्रसाद गुप्ता सहित उपस्थित तमाम व्यापारियों ने ध्वनि मत से समर्थन किया। निर्धारित समयावधि में कोई अन्य प्रस्ताव न आने पर चुनाव अधिकारियों ने राघवेन्द्र जी को आगामी 3 वर्ष के लिये जलालपुर मण्डल का अध्यक्ष घोषित किया। साथ ही शीघ्र ही कार्यकारणी गठन के...

पोस्टर में दिखा रचनात्मकता और जागरूकता का संगम

Image
मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का सफल आयोजन उत्साहपूर्ण एवं रचनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति की डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ। छात्र-छात्राओं ने सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और समसामयिक मुद्दों पर आधारित प्रभावशाली पोस्टर प्रस्तुत कर अपनी कलात्मक प्रतिभा तथा विषयगत समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शान्या मौर्य ने प्रथम, गुंजन विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा प्रिया मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टरों में रचनात्मकता, रंग संयोजन और संदेश की स्पष्टता विशेष रूप से देखने को मिली। संकाय सदस्यों ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की कलात्मक क्षमता को निखारते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों के प्रति अधिक जागरूक भी बनाते हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. प्रियंका क...

जौनपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु 16 लोग गिरफ्तार, विभिन्न थानों की कार्रवाई

Image
जौनपुर। जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए कुल 16 लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर उन्हें संबंधित माननीय न्यायालय में चालान किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है— थाना सरपतहां शांति व्यवस्था के तहत पुलिस ने 3 लोगों—दिलदार मिश्र, संदीप बिंद और विरेन्द्र बिंद, निवासी पिपरौल—को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया। थाना मीरगंज मीरगंज पुलिस ने लासा सिसवा गांव की चार महिलाओं—शीला यादव, सीता यादव, श्याम कुमारी बिंद और मनीषा—को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने कुल 6 व्यक्तियों—गीता देवी, मेवालाल गौतम, शारदा देवी (निवासी लपरी), शिवम यादव, ओमप्रकाश यादव और विजय कुमार यादव (निवासी तुर्की बघैला)—को धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। थाना जफराबाद जफराबाद पुलिस ने अभिषेक उर्फ करन सोनकर, निवासी कन्हईपुर, को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। थाना लाइनबाजार डी-20 गैंग के सक्रिय...

डॉक्टर फूलचंद्र कन्नौजिया चौथी बार बने ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष

Image
जौनपुर - ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को शहर के होटल जे. एम एस. ग्रैंड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश यादव, उपाध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद, जौनपुर तथा विशिष्ट अतिथि देवेश कुमार यादव, जिला मंत्री रहे। अधिवेशन में सर्वसम्मति से डॉ. फूलचंद्र कन्नौजिया को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। जबकि रामकृष्ण पाल को जिला मंत्री और संजय श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में दुर्गेश तिवारी, संगठन मंत्री मीना रानी, धर्मेंद्र राय, संयुक्त मंत्री अमित सिंह तथा कोषाध्यक्ष सुजीत यादव को चुना गया। संरक्षक आनंद प्रकाश त्रिपाठी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मिश्रा, देवेंद्र सिंह, कृतिका मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, विपिन यादव, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विकास खण्डों के ग्राम विकास अधिकारी और एडीओ आईएसबी पदाधिकारी उपस्थित रहे।