लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में 16 अगस्त को खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक की परीक्षा जाने क्या है व्यवस्था


जौनपुर  । उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की 16 अगस्त 20 को आयोजित खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2019 का आयोजन जनपद के 51 परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है, जिसके संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ  कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
 जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न करायी जाए। आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी अथवा कर्मचारी मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश नहीं करेगा। परीक्षार्थियों का सामान गेट पर ही रखने की व्यवस्था की जाये। प्रातः 8.00 सेक्टर मजिस्ट्रेट पेपर लेकर 10.30 बजे तक सेंटरों पर पहुंचाएंगे। सेंटर के 100 मीटर के दायरे में कोई भी फोटोस्टेट की दुकान नहीं खुली होनी चाहिए। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पूर्व एक बार सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था हो, परीक्षा में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा जनपद के 51 परीक्षा केंद्रों पर अपराहन 12.00 बजे से 2.00 बजे तक संपन्न होगी, जिसमें 24096 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकल विहीन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 51 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण मणि त्रिपाठी, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
                                                       

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश