भाजपा नफरत एवं बटवारे की राजनीति करती है विकास से कोई सरोकार नहीं - अखिलेश यादव



लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत और बंटवारें की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा फूट डालने की नीति पर चलती है और विपक्ष के प्रति उसका रवैया बदले की भावना का होता है। भाजपा ने यूपी को बदनामी के सिवा कुछ नहीं दिया है। जबकि समाजवादी पार्टी कभी भी जातिवादी नहीं रही है। अखिलेश ने कहा कि सपा सबको साथ लेकर चलती है और पार्टी में सभी वर्गों का सम्मान रहा है।
सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को भाजपा पर कन्नौज जिले की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा यह मानकर चल रही है कि कन्नौज उनका घर नहीं है। वे वहां के राजनीतिक किरायेदार हैं। जिन्हें किराया भी नहीं देना है। भाजपा सरकार को कन्नौज के विकास की चिंता नहीं है। बस सपा सरकार के समय शुरू किए गये कामों में रोड़े अटकाना और सपा नेतृत्व पर अनर्गल आरोप मढ़ना ही उन्हें आता है। अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज में मेडिकल कालेज का वर्ष 2016 में उद्घाटन हुआ था।
करोड़ों रुपए की लागत से जिला अस्पताल में बना ट्रामासेन्टर चार साल पहले बनकर तैयार हुआ। इसकी इमारत में करोड़ों रुपए की कई मशीने व उपकरण लगे हैं। भाजपा सरकार ने इसे शुरू नहीं कराया बल्कि यहां पुलिस चैकी बनवा दी। आज कोरोना संकट काल में यह इलाज का केन्द्र बनता पर भाजपा को तो सपा सरकार के कामों को उजाड़ना है।
अखिलेश यादव ने कहा कि कन्नौज की ऐतिहासिक नगरी अपने इत्र के लिए मशहूर है। समाजवादी आंदोलन के प्रखर महानायक डॉ राममनोहर लोहिया की यह कर्मस्थली रही है। वे यहां से निर्वाचित लोकसभा सदस्य रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रेरणा लेकर सपा कार्यकर्ता राजनीति को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर विकासकार्यों को प्राथमिकता में रखते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कन्नौज में सड़क, कृषिमण्डी निर्माण तथा अन्य विकास कार्य हुए। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे जैसी कोई दूसरी सड़क देश में नहीं है। जिसके किनारे दूध, आलू, फल, सब्जी तथा खाद्यान्न की मंडियां स्थापित होनी थीं।
कन्नौज से तिर्वा, छिबरामऊ से विधूना, तिर्वा से बेला फोरलेन सड़कों का निर्माण हुआ। छिबरामऊ में 100 शैया का अस्पताल, कन्नौज में पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज, स्टेडियम, कृषि उत्पादन मण्डी भवन के अतिरिक्त फ्लाई ओवर पुल का निर्माण हुआ। तिर्वा क्षेत्र में किसान मण्डी, पॉलीटेक्निक इंस्टीट्यूट और इंजीनियरिंग कॉलेज बने। कन्नौज क्षेत्र में डेयरी काउ मिल्क प्लांट, फकीरे पुर्वा तिर्वा क्षेत्र में बहुत बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट तथा कन्नौज से हरदोई जोड़ने के लिए गंगा नदी पर सबसे बड़े पुल निर्माण का कार्य भी सपा सरकार के समय पूरा हुआ है।
सपा मुखिया ने कहा कि लोकराज में लोकलाज होनी चाहिए। किन्तु भाजपा को तो लोकतांत्रिक मूल्यों की कभी चिंता नहीं रहती है। अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की जगह सपा सरकार के समय प्रारम्भ विकास कार्यों की प्रगति में अवरोध खड़ा करना ही भाजपा बड़ा काम समझती है। भाजपाइयों को कम से कम नैतिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए और समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप नहीं लगाने चाहिए। भाजपा सरकार बताये उसके कार्यकाल में  कितने विकास कार्य किए, कितने कॉलेज, मेडिकल कॉलेज खुले? किसानों, नौजवानों के लिए क्या किया गया?

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय सिंह को जौनपुर की जेल से बरेली भेजने की असली कहांनी क्या है,जानिए क्या है असली खेल

धनंजय सिंह को जौनपुर जेल से बरेली जेल भेजा गया

बाहुबली नेता धनंजय सिंह की जमानत याचिका में स्थगन के मुद्दे पर न्यायाधीश की तल्ख टिप्पणी पर जानें क्या निकाले जा रहे है मायने