राजस्व कर्मचारी के निधन पर कलेक्ट्रेट में हुई शोक सभा



 जौनपुर। जिले के तहसील मड़ियाहूं में सेवारत राजस्व कर्मचारी सहायक राजस्व लेखाकार पद पर तैनात मिर्जा नेहाल मेहदी के निधन पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी  दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में सभी कर्मचारीयो ने दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है। 
बतादे कर्मचारी मिर्जा नेहाल मेहदी का निधन गत 31 जुलाई 20 को हो गया था। कलेक्टर कर्मचारी संघ के पास सूचना आने पर सभी कर्मचारी गण शोकाकुल हो गये और अपने मुखिया जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह को बताया जिस पर तत्काल कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शोक सभा किया गया। शोक सभा में जिलाधिकारी के अलावां कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव ,महामंत्री शैलेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण शामिल हो कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार