राड से पीट कर छात्रा की हत्या, कानून पर उठा सवाल



उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बीएससी की छात्रा की रॉड से पीट कर हत्या कर दी गई । यह मामला सिंभावली थाना क्षेत्र का है। हत्या की सुचना मिलते के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में आरोपी ऑटो चालक तक पहुँचने में कामयाब हो गए।


आपस में हुई थी बहस


पुलिस की माने तो ऑटो चालक और छात्रा के बीच बातचीत हुआ करती थी। ऑटो चालक और छात्रा के बीच कोचिंग जाने के दौरान दोनों में बहस हुई , जिसके बाद ऑटो चालक ने छात्रा पर रॉड से हमला कर दिया। लेकिन इसके बाद उस ऑटो चालक ने छात्रा की हत्या को एक्सीडेंट बताकर परिजनों को गुमराह किया।


चालक ने परिजनों को किया गुमराह


इस मामले के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ़्तार कर लिया है। जांच करने के बाद यह खुलासा हुआ कि अपराधी छात्रा का शव सुबह से शाम तक अपने ऑटो में लेकर हाईवे पर घुमाता रहा। इस दौरान आरोपित ने मृतका के परिजन को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत होने की झूठी सूचना दी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया ।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन