बारात में असलहा के साथ डान्स करने वाला युवक अब पहुंचा सलाखों के पीछे


जौनपुर। शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करने वाले एक युवक को पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की तलास जारी है। पकड़े गये युवक के पास एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। 

मालूम को बीते पांच अक्टुबर को थाना खुटहन क्षेत्र स्थित  एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो व्यक्तियों द्वारा अवैध शस्त्र (पिस्टल) को लहराते हुए एक बरात में डांस करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने पर  पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने संज्ञान में लेकर प्रभारी स्वाट टीम व सर्विलांस टीम जौनपुर को लगाकर जांच करायी गयी तो वायरल वीडियों में एक व्यक्ति जिसका नाम अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकताली थाना जफराबाद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष तथा दूसरा व्यक्ति सतीश उर्फ अजय सोनकर पुत्र बुधई सोनकर निवासी चकप्यार अली थाना कोतवाली जौनपुर है ।

इसके बाद एस0ओ0जी0टीम जौनपुर व सर्विलांस टीम जौनपुर मय खेतासराय पुलिस टीम की सक्रियता से अभियुक्त अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकताली थाना जफराबाद जौनपुर को गिरफ्तार कर उसके  कब्जे से वायरल वीडियो में अवैध पिस्टल  (32 बोर) मय 02 जिन्दा कारतूस (32 बोर) बरामद किया है।  अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी चकताली थाना जफराबाद जौनपुर को थाना खेतासराय के नौली कलापुर गेट से संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया  गया है। अपराध के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। 

Comments