डा भीमराव अंबेडकर दार्शनिक,समाजसेवी धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी रहे - फैसल हसन



जौनपुर। अंबेडकर तिराहा पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज के नेतृत्व में संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया । जिसमें जिलाध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारियों ने भारत रत्न डा० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके पुण्यतिथि मनाया और सभी कांग्रेस जन ने एक साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़कर संविधान रक्षा की शपथ लिया।

जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था। डॉ साहब की व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता, दृढ़ता, प्रचंड स्वभाव का मणिकांचन मेल था उनकी यही अद्वितीय प्रतिभा अनुकरणीय है। वे एक मनीषी, योद्धा, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, समाजसेवी एवं धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे  वे अनन्य कोटि के नेता थे, जिन्होंने अपना समस्त जीवन समग्र भारत की कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। 
कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव पंकज सोनकर ने कहा की   अंबेडकर की रणभेरी गूंज उठी, 'समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है वे दलित समझे जाते थे।'आज भारत की संविधान देश की जनता को एकता और अखंडता में जोड़ रखा है।आपसी भाईचारे के साथ देश के निर्माण में सभी लोग योगदान दे रहे हैं।

जिला महासचिव आज़म जैदी ने कहा बाबा साहेब का त्याग और बलिदान को देश हमेशा याद करता रहेगा किसान प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र निषाद ने कहा देश को प्रगतिशील बनाने के लिए संविधान के निर्माण में बहुत बड़ी योगदान दिये।


इस अवसर पर सुरेन्द्र बीर बिक्रम बहादुर सिंह बाबा, विकास तिवारी नीरज राय, डा० प्रमोद सिंह,उस्मान अली,सत्यबीर सिंह,शिव मिश्र,शैलेन्द्र सिंह,मंजू बनवारी, नंदलाल गौतम,राकेश सिंह डब्बू,अमित तिवारी,तौखीर खा दिल्लू,अंकित राय,प्रेमचंद यादव चंद्रजीत गुप्ता राजकुमार गुप्ता इक़बाल,लालता चौधरी, संतोष गिरि,प्रतिमा गौतम आदि उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन विशाल सिंह हुकुम ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने