भाजपा की बैठक में सरकार द्वारा किये गये कार्यों को जनता तक पहुँचाने पर जोर



जौनपुर । लाइन बाजार जौनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्ष की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक स्थिति एवं आवश्यकता के अनुसार संगठन में गतिशीलता बनाने के  सम्बन्ध में चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, हमें सशक्त और सजग रहना होगा, भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाये, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ता की बदौलत ही भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव बहुत जल्द आने वाला है, हमें बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाना है। हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं, उसमें और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। हम आप सब मिलकर गांव-कस्बे घूम कर सरकार द्वारा किए गए कार्य को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लें। हम कार्यकर्ता ही नहीं एक सशक्त प्रहरी हैं इसलिये पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाये और संगठन की मजबूती एवं भावी कार्यक्रम के बारे में सबको जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री  अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, किरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह,  सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्य, लवकुश सिंह, बलवीर गौंड, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्र, चन्द्रेश गुप्ता, विवेक शर्मा, महेंद्र बिन्द, वंशबहादुर पाल, रामस्वारथ बिन्द, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, संजीव शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने