पेट्रोल डीजल का दाम अब आसमान पर, जानिए कैसे जानेगे अपने जिले में रेट क्या है



ईंधन के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी वाहन चालकों की जेब पर दबाव बढ़ा रहा है। इस महीने एक हफ्ते में चार बार पेट्रोल का दाम और डीजल की कीमत में इजाफा हुआ। कुछ राज्यों में तो 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा पेट्रोल मंहगा हो गया तो वहीं डीजल के भाव में भी काफी उछाल आयी। 
आज पेट्रोल का रेट एक बार फिर बढ़ गया है। वहीं आज डीजल का रेट में भी बदलाव हु्आ। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत  रिकॉर्ड की जा रही है, जिसका असर घरेलू बाजार पर दिख रहा है। भारत में तेल के दाम पिछले महीने 16 बार बढ़े। वहीं प्रतिदिन सुबह पेट्रोल के नए दाम जारी किये जाते हैं। जिसके मुताबिक, आज सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. ने ताजा पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी की। आज पेट्रोल का भाव 24-28 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल का भाव 26-28 पैसे प्रति लीटर तक महंगा हुआ है। 
शहर पेट्रोल का दाम प्रति लीटर डीजल की कीमत प्रति लीटर 
दिल्ली 95.31 86.22, मुंबई 101.52 93.58 चेन्नई 96.71 89.07, कोलकाता 95.28 89.07 ,भोपाल 103.45 94.73 ,लखनऊ 92.56 86.62, ध्यान दें कि सबसे ज्यादा महंगा पेट्रोल राजस्‍थान में मिल रहा है। राजस्थन में आज प्रतिलीटर पेट्रोल का दाम 105 रुपये के पार है। इसके अलावा यहां डीज़ल भी जल्द सौ रुपए के पार होने वाला है। फिलहान डीजल का भाव 98 रुपये प्रति लीटर है।
बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह छह बजे बदलाव होता है और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
पेट्रोल-डीजल का भाव  ग्राहक अगर घर बैठे अपने शहर का पेट्रोल-डीजल का प्रतिदिन का दाम जानना चाहते है, तो वह बड़ी आसानी से पता ताजा रेट चेक कर सकते हैं। तेल रिफिलिंग कराने के लिए घर से निकलने से पहले वाहन चालक पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट SMSके जरिए जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर सेंड कर दें। वहीं बीपीसीएल के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड कर नया भाव जान सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड