सवालः आखिर फेरों से पहले दूल्हन ने क्यों खाया बिषाक्त पदार्थ,नहीं हुई शादी बाराती बने बंधक




उत्तर प्रदेश में आगरा के गांव मुड़ी जहांगीरपुर में बीती रात फेरों से पहले दुल्हन बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे नर्सिंग होम भेजा गया। डॉक्टर ने कहा कि विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। जानकारी पर बाराती घबरा गए। वापस लौटने की कहने लगे। इस पर घरातियों ने उन्हें बंधक बना लिया। सोमवार को जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची। पंचायत में तय हुआ कि शादी नहीं होगी।

सहपऊ, राजस्थान से बारात आई थी। ग्रामीणों के अनुसार वरमाला हो गई थी। बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक हल्ला मचा कि दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई है। दुल्हन को यमुनापार के एक नर्सिंग होम में लाया गया। जानकारी हुई कि उसने कुछ खा लिया है। यह पता चलने पर वर पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। बाराती लौटने लगे। घरातियों ने एक दर्जन से अधिक बारातियों को रोक लिया। उन पर दबाव बनाया कि बिना दुल्हन विदा कराए नहीं जाएंगे। तबीयत ठीक होते ही शादी होगी। वहीं दूल्हे ने शादी से साफ इनकार कर दिया। कहा कि जब लड़की को शादी ही नहीं करनी है तो रिश्ता क्यों तय किया। दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दुल्हन पक्ष ने करीब एक दर्जन बारातियों को रोक लिया।


जानकारी पर खंदौली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों से बात की। पुलिस को दोनों पक्षों ने बताया कि पंचायत हुई थी। तय हुआ कि शादी नहीं होगी। दोनों पक्ष एक दूसरे द्वारा दिया सामान वापस करेंगे। दूल्हा जा चुका है। उसके परिवार के कुछ लोग रुके हैं। पुलिस ने दुल्हन के बारे में भी जानकारी की। पता चला कि उसकी हालत में पहले से सुधार है। दुल्हन से ऐसा क्यों किया, पुलिस ने यह जानने का प्रयास नहीं किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष ही कार्रवाई नहीं चाहते थे। आपस में समझौता कर लिया। 

Comments

Popular posts from this blog

गयादीन विश्वकर्मा इण्टर कालेज के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में बच्चों ने लहराया परचम

जालसाज़ी के आरोप में जेल में बंद एक बंदी की मौत

जौनपुर पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार