असलहे की नोक पर बदमाशों ने डकैती डालने के साथ ही लूटी महिलाओं आबरू,पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद मुख्यालय से लगभग 30 किमी थाना कोतवाली केराकत क्षेत्र स्थित एक गांव में बीती रात को असलहाधारी दो बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और नकदी व जेवरात लूट भाग गए। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी आज सुबह होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाबत अब पुलिस छानबीन कर रही है।

गांव में युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी दिव्यांग व अविवाहित बहन रहती है। अकेली होने पर‌ रात में वह खानदान में रिश्ते में भाभी को साथ रहने के लिए अक्सर बुला लेती है। दोनों साथ सोई थी। लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहे के बल पर दोनों महिलाओं को‌ जगाकर दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक‌ दिया और घर में लूटपाट शुरू की।‌ इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म कर भाग गए।


सुबह होने पर घटना की जानकारी‌ हुई तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पीड़ितों के अनुसार बदमाशो ने घर की आलमारी में रखा गया सोने का हार, चेन, दो अंगूठी, चार कंगन, चांदी की पैजनी व दो हजार रुपये लूट ले गए। जाते-जाते बदमाश एक महिला के शरीर से टप्स, मंगलसूत्र, पायल भी उतार लिए। इसके बाद घिनौनी हरकत पर उतरते हुए दोनों महिलाओं की अस्मत को तार तार कर भाग निकले और शोर मचाने पर हत्या की धमकी भी दिये।तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया है महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं है। 

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची