गांव निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्युत विभाग के कार्य पर जतायी नाराजगी,जानें क्या दिया आदेश

 

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा विकास खंड मड़ियाहूं की ग्राम पंचायत शुदनीपुर में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, समस्त पेंशन, वैक्सीनेशन, आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, विद्युत, बाल विकास पुष्टाहार वितरण के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक योग्य व्यक्ति को दिया जाए।
प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के संदर्भ में बताया गया कि 690 लोगो को इसका लाभ दिया जा रहा है। मुसहर बस्ती में द्वितीय चरण विद्युतीकरण न पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर सम्बंधित के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि गांव में कितने शौचालय का पैसा आया है और कितने बनाए गए हैं सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
गांव में खेल के मैदान बनाए जाने के निर्देश दिया। ग्राम प्रधान को गांव के जल निकासी की व्यवस्था करना को कहा गांव में बने सचिवालय में बच्चो के लिए कम्प्यूटर एवं लाइब्रेरी बनाये जाने के निर्देश दिया। गांव के दिव्यांग मनीष चंद्र साहू को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने गांव में टीकाकरण के लिए कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया और कहा कि आशा, आंगनबाड़ी लेखपाल सचिव से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए और गांव में स्थित तालाब को माडल तालाब बनाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी बी.बी. सिंह, जिला पंचायत अधिकारी संतोष, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, उप परियोजना निदेशक कृषि, एसडीएम मड़ियाहूं और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन