छठ पूजा में गयी किशोरी के साथ दरिन्दो ने किया गैंगरेप,अब पहुंचे सीखचों के पीछे


बेहद शर्मनाक एवं जघन्य अपराध है कि छठ घाट घूमने गई किशोरी के साथ चार युवकों ने जबरिया पकड़कर गैंगरेप कर दिया है। घटना जनपद देवरिया के थाना सलेमपुर क्षेत्र की है। पीड़‍ित लड़की के पिता की तहरीर पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट, पाक्सो और एसटी-एससी का मुकदमा दर्ज कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है ।

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी नौ नवम्बर को पड़ोस में आए एक रिश्तेदार के साथ नदावर तट पर छठ घाट देखने गई थी। आरोप है कि वहां पर मौजूद चार युवक किशोरी को पकड़ कर झाड़ी में ले गए। विरोध करने पर किशोरी के साथ गए लड़के के साथ मारपीट की। चारों आरोपियों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद पीड़िता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवारवालों को दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।

पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 डी, 323, 504 आईपीसी ,5/6पाक्सो, एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी सलेमपुर कपिलमुनि सिंह ने कहा कि पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, वैसे ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर: वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी को गई एसओजी टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई