UPPRPB ने जारी की यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा की तिथि

 


 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPRPB ) ने नागरिक पुलिस में सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 9534 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि का शेड्यूल जारी कर दिया है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर 2021 से 2 दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में होगी। परीक्षा का आयोजन राज्य के 13 जनपदों में 92 परीक्षा केंद्रों पर होगा। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी 12.30 बजे से 2.30 बजे और तीसरी 4 बजे से 6 बजे तक होगी। 

फेज       परीक्षा तिथि               बैच प्रति दिन    दिनों की संख्या
फेज-1    12 से 17 नवंबर                 3                     6      
फेज-2    19 से 24 नवंबर                  3                       6
फेज-3    27 नवंबर से 2 दिसंबर           3                     6    
किसी परीक्षार्थी की परीक्षा किस दिन है? यह सूचना तीन दिनों के भीतर वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा किस परीक्षार्थी की परीक्षा किस जिले में है, यह सूचना परीक्षा तिथि से 10-10 दिन पहले और परीक्षा केंद्र की सूचना परीक्षा तिथि से 3-3 दिन पहले जारी की जाती रहेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया