जौनपुर में कोरोना की बढ़ने लगी रफ्तार आंकड़ा पहुंचा 46



जौनपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने जनपद में रफ्तार पकड़ ली है। रविवार को भी छह और संक्रमितों के मिलने के बाद सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 46 पहुंच गया है। जनपद में चार जनवरी को मिले तीन संक्रमितों ने जिले में महामारी के पुन: आहट दे दी थी। इसके बाद से लगातार मरीज मिल रहे हैं। लक्षण वाले मरीजों की त्वरित पहचान कर संक्रमण पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। खराब मौसम बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1451 नमूना लिया। इनमें 751 की एंटीजन से जांच की गई।


Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

चक्रवाती तूफान का कहर: सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 घण्टे बाद आवागमन हुआ बहाल