मछली व्यवसायी को मारपीट कर बदमाशो किया लूट, एक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच



जौनपुर। जिले के अपराधिक कड़ी में एक और घटना शनिवार की शाम को जुड़ गयी है एक मछली कारोबारी ने कुछ दबंग पर मारपीट कर लूट का आरोप लगाया है। लूट का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो एक आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार जल्‍द ही लूट के मामले का पर्दाफाश हो जाएगा। 
खबर है कि मुख्यालय स्थित शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघरा में शनिवार की शाम चार- पांच की संख्या में बदमाशों ने मछली व्यवसायी की पिटाई कर करीब 1.10 लाख रुपये लूट लिया। पुलिस का कहना है कि घटना लूट की नहीं, बल्कि वाहन से टक्कर को लेकर मारपीट करने की है। इस बाबत एक आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शहर के मुहल्ला जोगियापुर नखास निवासी मछली के थोक एवं फुटकर कारोबारी प्रेमचंद्र निषाद का पुत्र विनोद निषाद निजी बोलेरो पिकअप से बदलापुर मछली की सप्लाई करने गया था। लौटते समय करीब छह बजे कटघरा में पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो सड़क किनारे दोपहिया वाहन लेकर खड़े चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने रोक लिया और वाहन से उतारकर विनोद की पिटाई करने लगे।
आरोप है कि बदमाशों ने विनोद निषाद के पास मौजूद 1,09,850 रुपये लूटकर आरोपित मौके से भाग गए। मारपीट के बाद घायलावस्था में विनोद निषाद ने सरायपोख्ता पुलिस चौकी पर जाकर पूरे वारदात के बाबत पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी होने के बाद चौकी प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह सहयोगियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि वाहन में टक्कर लगने को लेकर मारपीट का है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। जल्‍द ही इस मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि