दो बच्चो की मां चाची ने भतीजे से पहले किया प्यार, फिर हुई फरार , अब खोज रही है पुलिस


जनपद वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में  दो बच्चों की मां अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई। अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। दोनों के बीच लम्बे समय से प्रेम संबंध था। घटना की जानकारी महिला के पति को हुई को थाने पहुंचकर भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसने पत्नी और दोनों बच्चों का पता लगाने की गुहार की है। घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। 
महिला जो दो बच्चों की मां है उसका पति काम के सिलसिले में काफी दिनों से मुंबई रहता है। इस बीच उसका अवैध संबंध अपने ही भतीजे से ही हो गया। दोनों अक्सर लुक-छिप के मिलते थे। इसकी भनक परिवार को नहीं लग सकी। पर्व-त्योहार व अन्य अवसरों पर महिला का पति घर आता था लेकिन उसको भी इस प्रेम संबंध का एहसास नहीं हो सका। चाची और भतीजे ने अपने संबंध को और मजबूत करने के लिए साथ रहना तय किया और घर से भागने की योजना बनायी। इस बीच घर वालों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी घरवालों को हो गयी। इसके बारे में महिला के पति को बताया। 
दो बच्चों की मां का भतीजे के साथ प्रेम संबंध जानकर उसका पति भी हतप्रभ रह गया। आनन-फानन में मुंबई से घर के लिए निकला। इसकी जानकारी चाची और भतीजे को हुई तो दोनों बच्चों को साथ लेकर फरार हो गए। पति के घर पहुंचने पर पूरे मामले के बारे में पता चला। पहले तो उसने पत्नी को तलाशने की बहुत कोशिश की। महिला के परिचितों और रिश्तेदारों तक पहुंचा लेकिन कुछ नहीं पता चला। थक-हारकर थाने गया और भतीजे के खिलाफ पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। उसने पत्नी और बच्चों को खोजने की गुहार पुलिस से लगायी है।

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया