थाने में खड़ी गाड़ियां दीवान ने कबाड़ी को बेचीं, एसपी ने किया निलंबित, कबाड़ी भी गिरफ्तार


जौनपुर। मुकदमें में वांछित थाने में खड़ी गाड़ियो को कबाड़ी को बेचने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने थाने के दीवान को निलंबित कर दिया है। एस पी की इस कार्रवाई से थाने हलचल मच गई है। खबर है कि जलालपुर थाने में खड़ी कुछ गाड़ियों को थाने के दीवान ने कबाड़ी को बेच दिया खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने दीवान को निलंबित कर दिया। इस मामले में कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जलालपुर थाने पर लावारिस और दुर्घटनाग्रस्त कई गाड़ियां रखी गई हैं।
आरोप है कि थाने पर तैनात दीवान अमरनाथ ने रविवार की रात पिकअप से कुछ गाड़ियों को त्रिलोचन स्थित कबाड़ी के पास भेज दिया था। इसकी जानकारी होने पर थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह पहुंच गए। उन्होंने सभी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। रात में ही उन्होंने इसकी जानकारी एसपी को दी। एसपी ने दीवान को निलंबित कर दिया। एएसपी डा. संजय कुमार ने बताया कि दीवान को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।   

Comments

Popular posts from this blog

बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला परिवहन विभाग का चाबुक, 5 वाहनों का चालान

जौनपुर में लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, 21 केंद्रों पर 10 हजार अभ्यर्थियों की होगी कड़ी निगरानी

डीएम सैमुअल पॉल सख्त, लंबित मामलों व भुगतान में देरी पर जताई नाराजगी