कांग्रेस का आधी आवादी पर भरोसा:जौनपुर की 09 विधानसभा में इन पांच विधान सभाओ से महिलाओ को बनाया प्रत्याशी

जौनपुर। कांग्रेस ने आज यूपी चुनाव के लिए 33 विधान सभा के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी किया है जिसमें जौनपुर के 08 विधान सभाओं के प्रत्याशियों का नाम है। जौनपुर के कुल 09 विधान सभा में कांग्रेस ने आधी आवादी महिला समाज पर भरोसा जताते हुए पांच प्रत्याशियों को चुनावी जंग में उतारते हुए महिलाओ के उपर बढ़ा भरोसा जताया है। इतना ही नहीं जातीय समीकरण के तहत मुसलमान और निषाद समाज और सोनकर विरादरी के साथ ब्राह्मण समाज जौनपुर जनपद में भरोसा किया है।
कांग्रेस की जारी सूची के अनुसार शाहगंज विधान सभा क्षेत्र से परहेज आलम भुट्टो, जौनपुर सदर विधान सभा से जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, मल्हनी विधान सभा से पुष्पा शुक्ला, मुंगराबादशाहपुर विधान सभा से डाॅ प्रमोद कुमार सिंह, मछलीशहर (सु) से माला देवी सोनकर, मड़ियाहूँ विधान सभा से मीरा राम चन्दर पान्डेय, जफराबाद विधान सभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलक धारी निषाद की पुत्रवधू लक्ष्मी नागर और केराकत विधान सभा से राजेश गौतम को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके पहले बदलापुर विधान सभा क्षेत्र से कमला प्रसाद सिंह की पौत्र वधू आरती सिंह को चुनाव मैदान में कांग्रेस उतार चुकी है। 
यहां बता दे कि विगत लगभग एक माह से जौनपुर सदर की सीट से पूर्व विधायक नदीम जावेद का नाम चल रहा था लेकिन उनके द्वारा इनकार करने की दशा में जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज को मैदान में उतार दिया गया है। इसके अलांवा छठवें और सातवें चरण के 33 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दिया गया है। 

Comments

Popular posts from this blog

भाजपा ने फिर जारी की 111 लोक सभा क्षेत्रो के प्रत्याशियो की सूची, देखें

बसपा ने जारी किया 16 प्रत्याशीयों की सूची जानें कौन कहां से लड़ेगा लोकसभा का चुनाव

जौनपुर मूल के इस व्यापारी को उठा ले गए बदमाश,'जिंदा चाहिए तो 50 लाख भेजो',पुलिस ने रचा चक्रव्यूह और धर लिया