बदमाशो ने एक भाई को मारी गोली, देखने जा रहा दूसरा भाई सड़क दुर्घटना का शिकार हुई मौत


जौनपुर। जनपद के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित पकड़ी ब्लाक के पास सरजू पुत्र जय प्रकाश यादव निवासी खान पट्टी को आज दिन दहाड़े अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है पुलिस बदमाशो की तलाश में जुटी है। 
दूसरी ओर भाई को गोली लगने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर आनन फानन में सरजू का चचेरा भाई प्रदीप यादव पुत्र राम नरायन 35 साल वाइक से अस्पताल जानें के लिए निकला कि सिकरारा बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उसे इतनी जोर दार टक्कर मारी कि उसकी मौत हो गयी परिवार में एक साथ दो घटनाओ ने कोहराम मचा कर रख दिया है गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। 
मिली खबर के अनुसार गांव की पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशो ने सरजू को तब गोली मारी जब वह घर खान पट्टी से किसी काम हेतु बाजार जा रहा था और पकड़ी ब्लाक के पास पहुंचा था। गोली सरजू के पैर में घुटने के पास लगी है उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है पुलिस घटना के बाबत मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की तलाश में जुटी है लेकिन बदमाश अभी तक पुलिस पकड़ से दूर है। 
एक घटना के बाद परिवार में दूसरी दुखद दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। 

        

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह