मरखापुर में युवक की हत्या से उग्र ग्रामीणों ने किया चक्का ,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

                   
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव निवासी लालजी गौतम के 28 वर्षीय पुत्र जीतलाल गौतम की लाश मरखापुर बाजार में मिलने से इलाके में सनसनी व्याप्त है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए जांच पड़ताल मे जुट गयी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार 08 मई को देर शाम घर से निकला और आज 09 मई को सुबह उसका शव मरखापुर बाजार में पाए जाने से सनसनी फैल गई। शव पाए जाने के बाद उग्र ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने बुझाने पर चक्का जाम समाप्त हुआ। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। 
 बताते हैं कि कुछ लोग कल देर शाम उसके घर आए थे जीतलाल को साथ लिवा गए। आज प्रातः लाश पाई गई। मृतक का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसके एक बेटा है, पत्नी मायके गई थी, सूचना पर वह भी मौके पर आ गई। मृतक की मां फूला देवी की तहरीर पर अज्ञात खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अपराधियों को खोज रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर शूटआउट केस: 25-25 हजार के इनामी आरोपी फरार 8 मददगार गिरफ्तार

जौनपुर -खुटहन में मेधावी छात्रों का सम्मान, यश कोचिंग संस्थान में हुआ पुरस्कार वितरण

प्रो. एसपी सिंह का निधन: शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति, अनुशासन और ज्ञान के प्रतीक थे : डॉ. जेपी सिंह