अधिक से अधिक संख्या में डोनेशन कर लक्ष्य को प्राप्त करे: अमित श्रीवास्तवम


जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के तीन मोर्चा की कामकाजी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा मोर्चा  के पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण सम्मलित हुए। किसान मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप सरोज शामिल हुये। जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा नरेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पार्टी माइक्रो डोनेशन अभियान चला जिसमें कार्यकर्ताओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, परन्तु अब इसकी अवधि 7 मई तक बढ़ा दी गई है। जिसमें नमो एप के जरिये 5, 10, 50, 500 और एक हजार रुपये का सहयोग किया जाएगा। पार्टी को डोनेशन देने पर ईमेल के जरिये रसीद भी मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए हर विधानसभा पर एक संयोजक नियुक्त किया जो हर बूथ में संपर्क करेंगे। और माइक्रो डोनेशन अभियान में सभी की सहभागिता के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10 व्यक्ति से माइक्रो डोनेशन कराने के लिये प्रेरित कर डोनेशन कराने का दायित्व दिया गया है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री इन्द्रसेन सिंह ने की।
इसी क्रम में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी मुख्य अतिथि राकेश वर्मा ने वृत्त लेकर माइक्रोडोनेशन अभियान की सफलता के लिए अपने सुझाव देते हुए कहा कि पिछड़ा मोर्चा जौनपुर सबसे अधिक माइक्रोडोनेशन करते हुए काशी क्षेत्र का नम्बर वन जिला बने इसके लिये सभी पदाधिकारियों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए माइक्रोडोनेशन करने के लिए कहा।
जिला बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने माइक्रोडोनेशन की सफलता कैसे हो इस पर अपने विचार रखा और सभी पदाधिकारियों और प्रभारियों तथा संयोजकों से माइक्रोडोनेशन की सफलता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक का संचालन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री संजीव गुप्ता ने किया।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला बैठक जिला उपाध्यक्ष एव महिला मोर्चा की प्रभारी रेखा सोनकर के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुये। बैठक में उन्होंने माइक्रोडोनेशन अभियान के संबंध में चर्चा किया व महिला मोर्चा को डोनेशन का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। एवं अधिक से अधिक संख्या में लोगों को डोनेशन करने के लिये आव्हान किया। बैठक की संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा विमला श्रीवास्तव ने की।
बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नीरज मौर्य, पंकज सिंह, राम सिंह, लक्ष्मी कांत मिश्र, घनश्याम यादव, जिला महामंत्री प्रदीप यादव, जिला मंत्री अनिल सिंह शक्ति, संजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी सतीश खरवार, मोहन लाल गुप्ता, अश्वनी दुबे, हरीश चन्द्र शर्मा, राजमती सरोज, मिलन श्रीवास्तव, अंशू कुशवाहा, दिव्या सिंह, चेतना श्रीवास्तव, अवनीश यादव, करुणा मौर्य, सर्वेश चौरसिया, उषा मौर्या, प्रमोद प्रजापति, अवनींद्र यादव, दुर्गा मोर्या, रामअवतार मौर्य, राजेश मौर्य, अच्छेलाल मौर्य, दीपक बिंद, विमल भोजवाल, अरविंद सिंह चौहान, मोखई बिन्द, अशोक राजभर, रेनू मोदनवाल, किसन बिंद, पूर्णमासी राजभर, राजेश प्रजापति उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची