हर घर पर तिरंगा कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम ने दिया यह शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संदर्भ में की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने नोडल विभागों के द्वारा की गई तैयारियों के सम्बंध में बारी-बारी से जानकारी ली और जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार को निर्देश दिया कि विभागों को लिखित में लक्ष्य दिया जाए।
उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रदेश के सभी घरों, कार्यालयों, शैक्षणिक, व्यवसायिक, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों आदि पर 11 से 17 अगस्त तक शासन की मंशा के अनुरूप तिरंगा झंडा पर फहराना है और जनपद को 10 लाख तिरंगा झंडा लगाए जाने का लक्ष्य मिला है।

जिलाधिकारी ने कहा कि तिरंगे झंडे को मानक के अनुसार तैयार कराते हुए प्रत्येक दशा में लक्ष्य पूर्ण करें। उन्होंने सभी से अपील की है कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में स्वैच्छिक भूमिका निभाएं और इस पावन कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त