मुसलमानो को भाजपा का डर दिखा कर सपा अध्यक्ष राजनैतिक रूप से है जिन्दा - ओम प्रकाश राजभर


आजकल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर अपने पुत्र को एम एल सी न बनाये जाने के चलते सपा नेतृत्व से नाराज चल रहे है और लगातार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमलावर हैं। किसी न किसी मुद्दे को लेकर सपा पर बयानबाजी के जरिए हमला कर रहे है। बुधवार को उन्होंने  अखिलेश यादव पर मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीतिक रूप से जिंदा रहने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा कि जब भी मुसलमानों पर हमला होता है तो वह चुप हो जाते हैं।
राजभर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अखिलेश यादव भाजपा का नाम लेकर जिंदा हैं। वो मुसलमानों को भाजपा का डर दिखाते हैं और मुसलमान उन्हें वोट करते हैं। जब मुसलमानों पर जुल्म होता है तो अखिलेश यादव चुप्पी साध लेते हैं। राजभर ने कहा कि अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगे हैं।


राजभर ने इसके पहले राष्ट्रपति चुनाव में भी सपा से अलग लाइन पकड़ी थी। उन्होंने एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था जबकि सपा ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन किया था।
राजभर रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को राज्यसभा सीट देने से नाराज हैं। उनका कहना है कि अखिलेश यादव ने जयंत को राज्यसभा भेज दिया पर सुभासपा को एक एमएलसी सीट तक नहीं दी है। राजभर के सपा से अलग होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। इस पर राजभर का कहना है कि वह अपने मुंह से सपा से गठबंधन खत्म करने की बात नहीं कहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

धनंजय की जमानत के मामले में फैसला सुरक्षित, अगले सप्ताह आयेगा निर्णय

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड